Nilgai breaks windshield and jumps into moving car madhya pradesh guna MP: विंडशील्ड तोड़कर चलती कार में कूदी नीलगाय, मां की गोद में बैठी बच्ची की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: विंडशील्ड तोड़कर चलती कार में कूदी नीलगाय, मां की गोद में बैठी बच्ची की मौत

इस अजीबोगरीब हादसे में मकर संक्रांति की खुशियां इस परिवार के लिए मातम में बदल गईं। दरअसल दौड़ती नीलगाय ने चलती कार पर छलांग लगा दी थी जिससे वह विंडशील्ड को तोड़कर अंदर घुस गई।

Fri, 16 Jan 2026 01:05 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share
MP: विंडशील्ड तोड़कर चलती कार में कूदी नीलगाय, मां की गोद में बैठी बच्ची की मौत

मध्य प्रदेश के गुना के नेशनल हाईवे बाईपास पर 'दो खम्बा' में चलती कार से नीलगाय टकरा गई जिससे उसमें सवार एक बच्ची की मौत हो गई तो मां की हालात गंभीर है। ये एक्सीडेंट बुधवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर बिलोनिया गांव के पास हुआ।

गुना निवासी सोनू जाट मकर संक्रांति मनाने के लिए अपनी पत्नी और बेटी तान्या के साथ अपने पैतृक गांव मगरादा जा रहे थे। इस अजीबोगरीब रोड एक्सीडेंट में मकर संक्रांति की खुशियां इस परिवार के लिए मातम में बदल गईं। दरअसल दौड़ती नीलगाय ने चलती कार पर छलांग लगा दी थी जिससे वह विंडशील्ड को तोड़कर अंदर घुस गई। वहीं पैसेंजर सीट पर बेटी मां की गोद में बैठी हुई थी। जैसे ही नीलगाय कार से टकराई उसके पैर मासूम से जा टकराए।

बच्ची की उम्र 4 साल थी

बताया जा रहा है कि नीलगाय के पैर बच्ची के सिर से जा टकराए थे। इससे बच्ची के सिर पर गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि बच्ची की उम्र 4 साल थी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबकुछ इतना अचानक हुआ कि कार ड्राइव कर रहे पिता को वक्त रहते ब्रेक लगाने का भी समय नहीं मिल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के बैतूल में भगवा झंडों को जलाने पर तनाव, तौफीक और मुशर्रफ अरेस्ट
ये भी पढ़ें:MP में 97% किसान कर्ज में, रोज 2 हत्या कर रहे; कांग्रेस ने सीएम पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें:चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बिजनेसमैन, पत्नी समेत 4 की मौत

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में पिता के अलावा नीलगाय भी घायल हुई है। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, वन विभाग और समाजसेवा से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वन विभाग की टीम नीलगाय को इलाज के लिए ले गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार की ओर से अबतक मामले पर कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।