mp govt approved annual increase in remuneration of contractual workers एमपी सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बढ़ाई सैलरी, कब से लागू, कितना इजाफा?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बढ़ाई सैलरी, कब से लागू, कितना इजाफा?

मध्य प्रदेश सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा गिफ्ट देते हुए उनकी सेलरी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी कब से होगी लागू और इसमें कितना किया जाएगा इजाफा? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Mon, 8 June 2026 08:12 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, भोपाल
share
एमपी सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बढ़ाई सैलरी, कब से लागू, कितना इजाफा?

मध्य प्रदेश सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लगभग 1.25 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को सौगात दी है। मोहन यादव सरकार ने इन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों के सालाना वेतन में 4.46 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों की सेलरी में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फैसला राज्य की 2023 की कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी के तहत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर लिया गया है।

1.25 लाख कर्मचारियों को फायदा

मध्य प्रदेश के वित्त विभाग के अनुसार, मोहन यादव सरकार ने सोमवार को कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 4.46 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी को मंजूरी दी। यह बढ़ोतरी इसी साल 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी। इससे लगभग 1.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी राज्य की कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी के तहत की गई है। इस नीति को 22 जुलाई 2023 को अमल में लाया गया था।

कितनी होगी बढ़ोतरी?

बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर सालाना वेतनमान में बदलाव का प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले पर एमपी कॉन्ट्रैक्टुअल ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश राठौर ने सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से कर्मचारियों के वेतन में पे स्केल के आधार पर लगभग 1,000 रुपये से 2,500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा में भाजपा करना चाहती है 'खेला', MP में कांग्रेस का दावा- विधायक एकजुट

एक जैसे कॉन्ट्रैक्ट पदों के लिए समान वेतन

मध्य प्रदेश के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की सेलरी में पिछली बार से अधिक बढ़ोतरी की गई है। इस साल 1 अप्रैल से सालाना बढ़ोतरी की दर 4.46 प्रतिशत तय की गई है जबकि पिछले साल यह 2.94 फीसदी थी। बता दें कि 2023 की पॉलिसी से पहले अलग-अलग विभागों में एक जैसे कॉन्ट्रैक्ट पदों के लिए अलग-अलग वेतन मिलता था। इस पॉलिसी से अलग-अलग विभागों में एक जैसे कॉन्ट्रैक्ट पदों के लिए समान वेतन तय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में भीषण गर्मी के बीच कार में लॉक हो गई 4 साल की बच्ची, मौत; कैसे जा फंसी?

कर्मचारी संघ ने की है यह मांग

बता दें कि नई नीति के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन चपरासी पद के लिए 21,800 रुपये से लेकर असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 70,000 रुपये प्रति माह तक रखा गया है। कर्मचारी संघ की मांग है कि जिन विभागों में 2023 की पॉलिसी लागू नहीं हुई है वे भी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को बढ़ी हुई सेलरी जारी करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को मुफ्त हेलमेट देगी मध्य प्रदेश सरकार; CM मोहन यादव का ऐलान, वजह बताई
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।