mp crime woman drags for 100 metres by out of control bus in morena एमपी के मुरैना में दर्दनाक हादसा; बेकाबू बस ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी के मुरैना में दर्दनाक हादसा; बेकाबू बस ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, मौत

एमपी के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेरियल चौराहे पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक बेकाबू बस ने एक महिला को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती ले गई।

Mon, 27 April 2026 06:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
एमपी के मुरैना में दर्दनाक हादसा; बेकाबू बस ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना के सिविल लाइन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कमला बघेल नामक महिला को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मृतका की लाश लगभग दो घंटे तक बस के नीचे फंसी रही। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की देरी और लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेरियल चौराहे पर हुई। बताया जाता है कि बानमौर निवासी कमला बघेल अपने परिवार के साथ एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान बेरियल चौराहे पर तेज रफ्तार बेकाबू बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और महिला को करीब 100 मीटर घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतका की लाश करीब दो घंटे तक बस के पहिए के नीचे फंसी रही। इस दौरान प्रशासन की सुस्ती और संवेदनहीनता साफ नजर आई। स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताने लगे।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और परिजनों के बीच तीखी बहस भी हुई।

परिजन लापरवाह चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दमोह-कटनी मार्ग पर हादसा

वहीं एमपी के दमोह जिले में रविवार रात को दमोह-कटनी मार्ग पर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में यूपी के जौनपुर निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार गुजरात के बड़ोदरा से अपने घर लौट रहा था, तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र के बमनी गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने की बच्ची की कुपोषण से मौत, जुड़वां भाई की हालत नाजुक; सिस्टम पर उठे सवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीड़ी की तलब बनी मौत, एमपी में 70 साल के बुजुर्ग की झुलसकर मौत; ऐसे हुआ हादसा
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।