mp crime ratlam love jihad trapped and broken marriage and raped hindu woman by imran जाल में फंसा शादी तुड़वाई, रतलाम में सोनू बने इमरान ने हिंदू महिला को किया बर्बाद, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जाल में फंसा शादी तुड़वाई, रतलाम में सोनू बने इमरान ने हिंदू महिला को किया बर्बाद

मध्य प्रदेश के रतलाम में मजहब छिपाकर शादीशुदा हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम शख्स ने महिला का उसके पति से तलाक तक करा दिया। 

Wed, 31 Dec 2025 07:18 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share
जाल में फंसा शादी तुड़वाई, रतलाम में सोनू बने इमरान ने हिंदू महिला को किया बर्बाद

मध्य प्रदेश के रतलाम में मजहब छिपाकर एक मुस्लिम शख्स ने शादीशुदा हिंदू महिला का सबकुछ तबाह कर दिया। आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और उसके पति से तलाक तक करा दिया। आरोपी शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। असलियत सामने आने और महिला का तलाक हो जाने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से ही इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले ड्रग तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पूरा जीवन कर दिया बर्बाद

बताया जाता है कि इमरान नामक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर 30 वर्षीय हिंदू विवाहित महिला का पूरा जीवन ही तबाह और बर्बाद कर दिया। घटना की शुरुआत साल 2020 में तब हुई जब राम मंदिर क्षेत्र में महिला की मुलाकात आरोपी से हुई। उसने अपना नाम सोनू बताया। उसने कहा कि वह हिंदू है। तब महिला की शादी हो गई थी लेकिन जून 2023 में इमरान ने दोबारा उससे संपर्क साधा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

पति को छोड़ने के लिए उकसाया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि इमरान ने शादी का झूठा वादा किया और उसे अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने जुलाई 2023 में अपना घर छोड़ दिया। वह पिता के यहां रहने लगी। सितंबर 2023 में दोनों नयागांव आ गए और किराए पर कमरा ले लिया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। आरोपी ने महिला का लगातार शारीरिक शोषण किया।

पति को छोड़वा कर शादी से मुकरा

इसी दौरान एक दिन आरोपी की फोन पर हो रही बातचीत को सुनकर महिला को पता चला कि जिसे वह सोनू समझ रही है असल में वह इमरान है। इसके बाद पीड़िता के होश उड़ गए। हालांकि सच जानने के बाद भी शादी की उम्मीद में वह उसके साथ रही लेकिन नवंबर 2024 में जब महिला का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया तो इमरान ने उसे धोखा देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दिसंबर 2025 में जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो इमरान ने उसे बेरहमी से पीटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपिल देव की उज्जैन में बच्चों संग मस्ती, गली में खेली क्रिकेट, लगाए शॉट्स- VIDEO
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में हैवानियत; लिफ्ट के बहाने महिला से कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका

जान से मारने की धमकी

आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि वह पुलिस के पास गई तो वह उसे जान से मार देगा। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायद दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी इमरान ने उसे कई जगहों पर बतौर पत्नी के रूप में पेश किया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने पाया कि आरोपी इमरान पहले ड्रग तस्करी के गंभीर मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।