mp crime former forest dept employee shoots two people then hangs himself in raisen MP: नौकरी से निकाले गए कर्मी ने डिप्टी रेंजर समेत दो को मारी गोली, फिर लगाई फांसी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: नौकरी से निकाले गए कर्मी ने डिप्टी रेंजर समेत दो को मारी गोली, फिर लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के रायसेन में आपसी रंजिश के कारण वन विभाग के पूर्व कर्मचारी गुड्डा लोधी ने डिप्टी रेंजर और एक महिला पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Tue, 17 Feb 2026 11:36 PMKrishna Bihari Singh भाषा, रायसेन
share
MP: नौकरी से निकाले गए कर्मी ने डिप्टी रेंजर समेत दो को मारी गोली, फिर लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक दुखद घटना घटी जहां वन विभाग के पूर्व कर्मचारी गुड्डा लोधी ने आपसी रंजिश के चलते डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा और एक महिला मजदूर पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत के कारण भोपाल रेफर किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पास के ही एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी पहले उसी नर्सरी में काम करता था और उसका डिप्टी रेंजर से विवाद चल रहा था।

वन विभाग की नर्सरी में वारदात

रायसेन की एसडीपीओ प्रतिभा शर्मा ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई। नौकरी से निकाले गए वन विभाग के पूर्व कर्मचारी गुड्डा लोधी उर्फ पूरन ने रंजिश की वजह से एक डिप्टी रेंजर समेत दो लोगों को गोली मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने खुद पेड़ से लटककर जान दे दी। यह घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सागर रोड पर स्थित वन विभाग की अमरावद नर्सरी में हुई।

नौकरी से निकाला गया था आरोपी

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय गुड्डा लोधी उर्फ पूरन के रूप में हुई है जो पहले अमरावद नर्सरी में काम करता था। सूत्रों का कहना है कि पूरन को लापरवाही और गलत काम के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से वह कथित तौर पर नाराज था।

बातचीत के दौरान विवाद, फिर चलाई गोली

आरोपी का डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से विवाद था। आरोपी लोधी दोपहर के समय अमरावद नर्सरी पहुंचा और डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से बात की। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी गुड्डा लोधी ने डिप्टी रेंजर और एक महिला मजदूर सावित्री बाई पर अवैध देसी रिवॉल्वर से गोली चला दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिसर में ही पेड़ से लटककर दी जान

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा लोधी ने परिसर में ही एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घटना के सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा है। हालांकि पुलिस आरोपी के असल मकसद का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उज्जैन में धोती-कुर्ता, त्रिपुंड लगाए जफर को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीटा-VIDEO
ये भी पढ़ें:अल फलाह यूनिवर्सिटी ने खटखटाया पंजाब-हरियाणा HC का दरवाजा; किस बात की गुहार?
ये भी पढ़ें:दिल्ली के शिक्षा मंत्री के घर रात को स्कूल मैनेजमेंट क्या कर रहा था? AAP का सवाल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।