mp crime father ties two children to his chest and jumps into well in balaghat पिता ने 2 मासूमों को गमछे से सीने पर बांध कुएं में लगा दी छलांग; एमपी में खौफनाक घटना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पिता ने 2 मासूमों को गमछे से सीने पर बांध कुएं में लगा दी छलांग; एमपी में खौफनाक घटना

एमपी के बालाघाट में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं, जो आपस में गमछे से बंधे थे। मृतक LIC एजेंट था और सोशल मीडिया पर दुखद संदेश भी पोस्ट किया था। 

Wed, 13 May 2026 07:25 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, बालाघाट
share
पिता ने 2 मासूमों को गमछे से सीने पर बांध कुएं में लगा दी छलांग; एमपी में खौफनाक घटना

एमपी के बालाघाट जिले के जरामोहगांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मंगलवार रात घर से लापता होने के बाद तलाशी के दौरान बुधवार को उनके शव बरामद हुए। पिता ने बच्चों को गमछे से अपने शरीर के साथ बांध रखा था। पेशे से एलआईसी एजेंट श्याम ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर जीने की इच्छा नहीं होने की भावुक पोस्ट भी साझा की थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के जरामोहगांव में बुधवार को एक पिता और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। दोनों बच्चों के शव पिता के शरीर से गमछे में बंधे थे। मृतक जरामोहगांव निवासी श्याम नागेन्द्र पुत्र भागवत एलआईसी एजेंट था। मृतकों में उसका बेटा वंश (5) और बेटी भूरि (3) भी शामिल हैं। गांव में दो शादियां होने के कारण ग्रामीणों और परिवार को लगा कि वह बच्चों को लेकर शादी में गया होगा।

श्याम पहले सहारा बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर था। कंपनी के बंद होने के बाद वह एलआईसी एजेंट बन गया था। बच्चों के साथ आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि श्याम को आत्महत्या करनी थी तो वह अकेले करता बच्चों को लेकर कुएं में कूद कर उसने बड़ी गलती की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका ने EX-बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रेमी का किया मर्डर, ऐसे खुला राज

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था 'जीने की आरजू नहीं'

ग्रामीणों का कहना है कि श्याम कुछ परेशान सा रहता था। एक दिन पहले श्याम की इंस्टा स्टोरी पर 'जीने की आरजू नहीं' लिखा होने की बात सामने आई है। उसने एक दर्दभरा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था- 'नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता।' पुलिस तीनों की मौत की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, ईंधन भरवाने पहुंचे लोग जान बचाकर भागे! VIDEO

गमछे से बंधी थी लाशें

एसडीओपी विकाससिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद कुएं से पिता और उसके दोनों बच्चे वंश और भूरि के शव बाहर निकाले गए। बच्चों के शव गमछे से बंधे हुए थे। पुलिस ने बच्चों की लाशें बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। जांच के बाद ही सुसाइड की वजह पता चल पाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुएं में पड़ी मिली नवजात बच्ची, 24 घंटे पहले हुआ जन्म; एमपी के खैरथल में हड़कंप

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।