MP: Alcoholic man shoots dead unwell wife after she refuses to cook food MP : ग्वालियर में नशे में हैवान बना पति, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : ग्वालियर में नशे में हैवान बना पति, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नशेड़ी पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर अपनी बीमार पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक महिला रुचि के दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा है।

Mon, 9 Feb 2026 01:48 PMPraveen Sharma ग्वालियर, भाषा
share
MP : ग्वालियर में नशे में हैवान बना पति, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नशेड़ी पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर अपनी बीमार पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सोनी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान रुचि (35) के रूप में हुई है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब आरोपी सोनू तोमर शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी रुचि से खाना बनाने के लिए कहा। लेकिन बीमारी के चलते रुचि द्वारा खाना बनाने से इनकार किए जाने पर उसने गुस्से में आकर रुचि पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में दूल्हे के पिता ने लौटाए 51 लाख, सिर्फ 1 रुपया और नारियल लिया; क्या वजह

आरोपी के पिता ने पुलिस को दी सूचना

सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि घटना के समय घर में मृतक के सास-ससुर और दोनों बच्चे मौजूद थे। उन्होंने बताया कि महिला के ससुर जगदीश तोमर ने वारदात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची।

रास्ते में फेंका हथियार

सीएसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर से निकलकर स्टेशन बजरिया क्षेत्र में शराब पीने चला गया और बाद में वापस घर लौट आया, जहां मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने इस्तेमाल किया गया हथियार रास्ते में कहीं फेंक दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में युवक ने महिला को बर्बरता से पीटा,कांग्रेस बोली-यही है BJP नेताओं की हकीकत

सीएसपी ने परिवार वालों के हवाले से बताया कि आरोपी सोनू तोमर शराब का आदी है और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।