Monalisa from Kumbh Mela Goes Bollywood Trailer Launch of The Diary of Manipur साल भर में फर्श से अर्श पर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

साल भर में फर्श से अर्श पर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा

Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर मंगलवार को लांच हुआ। मोनालिसा के पिता ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व जताया, यह फिल्म एक प्रेम कहानी है और अप्रैल 2025 में रिलीज होगी।

Tue, 10 Feb 2026 07:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
साल भर में फर्श से अर्श पर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा

प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में पिछले वर्ष आयोजित महाकुम्भ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मोनालिसा इंटरनेट की सनसनी बन गई थी। अपनी कजरारी आंखों और सादगी से मशहूर हुई वायरल गर्ल एक साल के भीतर ही बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही हैं। निर्देशक सनोज मिश्र की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसका ट्रेलर व पोस्टर मंगलवार को प्रयागराज में लांच हुआ तो उनके पिता जय सिंह बेटी की उपलब्धि पर भावुक हो गए। मोनालिसा के पिता ने बताया कि अप्रैल 2025 में जब फिल्म में चयन करने और शूटिंग के लिए निर्देशक गांव पहुंचे तो विश्वास नहीं हुआ।

महाकुम्भ ने बेटी की जिंदगी बदल दी, जिसमें सबसे बड़ा योगदान मीडिया का रहा। चारों ओर मोनालिसा की चर्चा होने लगी। मैंने बेटी के नए सफर के लिए आशीर्वाद देकर निर्देशक के साथ भेजा था। आज जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो यह मेरे लिए किसी सपने के साकार होने जैसा लग रहा है। मोनालिसा ने बताया कि महाकुम्भ में ना आती तो मैं आज यहां नहीं दिखती। एक वर्ष के भीतर जीवन में सब कुछ अप्रत्याशित लग रहा है। मोनालिसा ने बताया कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी दिल्ली से हैं और मैं मणिपुर में रहती हूं। निर्देशक ने बताया कि फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी मणिपुर में बीस फीसदी और उत्तराखंड में अस्सी फीसदी शूटिंग हुई है। फिल्म में अमित राव की विशेष भूमिका है जोकि प्रख्यात अभिनेता राजकुमार राव के भाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।