monalisa is missing claims farman khan in a viral video मोनालिसा फरमान को छोड़कर भाग गई? वायरल वीडियो का सच कुछ और ही निकला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोनालिसा फरमान को छोड़कर भाग गई? वायरल वीडियो का सच कुछ और ही निकला

मोनालिसा भाग गई, ऐसा दावा करते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। फरमान जैसे दिखने वाले एक शख्स ने यह वीडियो साझा किया था। विवाद के बाद वीडियो बनाने वाले ने सामने आकर इसे फर्जी बताया।

Mon, 13 April 2026 01:58 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
मोनालिसा फरमान को छोड़कर भाग गई? वायरल वीडियो का सच कुछ और ही निकला

महाकुंभ से चर्चित हुई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की कहानी में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है। फरमान खान से शादी के बाद शुरू हुए विवाद के बीच उस समय लोग हैरान रह गए जब एक वीडियो में दावा किया गया कि मोनालिसा भाग गई। खुद को फरमान बताते हुए एक शख्स ने वीडियो वायरल किया था। हालांकि बाद में उसने स्वीकार किया कि यह वीडियो फर्जी है और मनोरंजन के लिए उसने ऐसा तैयार किया था।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए कहता है कि वह मोनालिसा भाग गई है और वह तलाश कर रहा है। वीडियो में वह कहता है, ‘हैलो फ्रेंड्स, मैं अजमेर-पुष्कर आया हुआ हूं, मोनालिसा भाग गई है, उसे ढूंढने अजमेर-पुष्कर आया हूं।’ इंदौर की मोनालिसा से केरलम में शादी रचाने वाले फरमान की तरह दिखने वाले शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लेकिन बाद में यह झूठा निकला।

वीडियो वायरल होने के बाद इसे बनाने वाले शख्स ने कहा कि वह अरविंद जोशी है और राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। उसने वीडियो में सफाई देते हुए कहा, 'मैंने वीडियो मनोरंजन सके लिए बनाया था। मैं बाड़मेर राजस्थान से हूं। मैं फरमान नहीं हूं। कुछ लोगों के ऐसे कॉमेंट आ रहे हैं, लोग मुझे फरमान समझ रहे हैं। मैंने कॉमेडी और मनोरंजन के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। वह (फरमान) मेरे जैसा लगता है, इसलिए आपको ऐसा लगा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोनालिसा केस में नया मोड़; पुराना बर्थ सर्टिफिकेट रद्द, फरमान की गिरफ्तारी पर रोक

सनोज मिश्रा बोले- फरमान भाग सकता है बांग्लादेश

वीडियो वायरल हुआ तो मोनालिसा को अभिनेत्री का रोल देकर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फरमान के वीडियो को फर्जी करार देते हुए कहा कि इसका फायदा उठाकर फरमान विदेश भाग सकता है। उन्होंने कहा कि वह नेपाल के रास्ते बांग्लादेश भाग सकता है। सनोज मिश्रा ने कहा, 'वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें जिहादी वायरल गर्ल को ढूंढ रहा है अजमेर में। वह फेक वीडियो है, इस ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ध्यान इस पर देने की जरूरत है कि इसका फायदा उठाकर वह नेपाल के रास्ते बांग्लादेश भाग सकता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फंस गया फरमान! मोनालिसा 16 साल की निकली, FIR दर्ज

16 साल की निकली मोनालिसा, फरमान पर केस दर्ज

गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। फरमान नाम के शख्स से शादी के बाद विवाद चल रहा है। मोनालिसा ने मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में फरमान खान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। इसके बाद मोनालिसा के परिजनों ने इस विवाह को 'लव-जिहाद' का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की जांच के दौरान महेश्वर सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसकी जन्मतिथि 30 दिसंबर, 2009 है और इसका मतलब है कि शादी के समय उसकी उम्र 16 साल और दो महीने थी। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 25 मार्च को महेश्वर थाने में खान के खिलाफ कथित अपहरण और पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मां दारू पीती थी, पिता दूसरी औरतों के साथ; सनोज मिश्रा ने गलत तरह से छुआ’
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।