Mohan Yadav happy with RSS praise offer Digvijay Singh to join BJP RSS की तारीफ से खुश हुए CM मोहन यादव, दिग्विजय सिंह को दिया BJP में आने का ऑफर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

RSS की तारीफ से खुश हुए CM मोहन यादव, दिग्विजय सिंह को दिया BJP में आने का ऑफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।

Tue, 30 Dec 2025 07:56 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, भोपाल, भाषा
share
RSS की तारीफ से खुश हुए CM मोहन यादव, दिग्विजय सिंह को दिया BJP में आने का ऑफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करते ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे की तरफ नीचे बैठे हुए हैं तथा उनके पीछे भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RSS नहीं तो किससे सीखोगे, दिग्विजय सिंह का नाम ले कांग्रेस से बोला साथी दल

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में कहा था, ‘‘कोरा वेबसाइट पर मुझे यह फोटो मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। जय सियाराम।’’

विवाद खड़ा होने पर सिंह ने कहा था कि उन्होंने केवल संगठन और इसकी शक्ति की तारीफ की है, अन्यथा वह आरएसएस और मोदी के घोर विरोधी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं RSS का इसलिए प्रशंसक हूं...; दिग्विजय सिंह कायम, कांग्रेस की एक कमी भी बताई

दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की सराहना किए जाने के बारे में एक समाचार चैनल से बातचीत में मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में कहा कि भाजपा है ही इस लायक कि उसकी तारीफ की जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह जी को भी बधाई। आइए, भाजपा में आपका स्वागत है।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मजबूत तो डाकू भी होता है, दिग्विजय के RSS की तारीफ करने पर बोले सलमान खुर्शीद

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद रविवार शाम भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह से जब मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से भाजपा में शामिल होने को लेकर दिए गए प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो वह ‘अरे छोड़िए’ कहकर आगे बढ़ गए।

राजनीतिक हलकों में दिग्विजय सिंह की इस टिप्पणी को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के रूप में देखा जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।