Minor Rape during birthday party in mpn ashok nagar बर्थडे पार्टी के दौरान नाबालिग से दरिंदगी, MP के अशोक नगर में खौफनाक वारदात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बर्थडे पार्टी के दौरान नाबालिग से दरिंदगी, MP के अशोक नगर में खौफनाक वारदात

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान एक 15 साल की लड़की के साथ दरिंदगी हुई है।

Fri, 30 Jan 2026 04:24 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अशोक नगर
share
बर्थडे पार्टी के दौरान नाबालिग से दरिंदगी, MP के अशोक नगर में खौफनाक वारदात

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान एक 15 साल की लड़की के साथ दरिंदगी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटों के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है जहां पीड़िता पड़ोंस में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी। पार्टी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था और सभी डांस कर रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शोर और भीड़ और फायदा उठाते हुए पीड़िता को वहां से अलग ले गया और पास में ही दूसरी जगह पर उसका रेप किया। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मदद के लिए पुकार सुनकर डीजे की आवाज कम हुई।

घर आकर पीड़िता ने अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। दरअसल घटना के समय पीड़ता के पिता किसी काम से भोपाल गए हुए थे। पीड़िता के सब बताने के बाद उसके परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण, 25 करोड़ की लागत से तैयार हुआ फर्स्ट फेज
ये भी पढ़ें:MP में 1.17 लाख किसानों की मौज! मोहन यादव ने खाते में भेजे 200 करोड़ रुपये

मुंगाओली पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।