मध्य प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश; चलेंगी तूफानी हवाएं
मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मध्य प्दरेश में बारिश और आंधी का दौर चलेगा।

मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। बता दें कि पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। इस दौरान कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। लगातार हो रही बारिश और हवाओं के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। आइए जानते हैं पूरे मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।
इन जिलों में हुई बारिश
मध्य प्रदेश का मौसम पिछले तीन दिनों से बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के भोपाल, शाजापुर, रतलाम, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर सहित करीब 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
फसलों को पहुंचा नुकसान
लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश और आंधी के कारण रतलाम, शाजापुर और उज्जैन जिलों में किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
कब होगी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान बादल जरूर छाए रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 23 फरवरी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
बारिश और तेज हवा के कारण गिरा तापमान
मध्य प्रदेश का मौसम बदलने के बाद से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान इंदौर में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। आंधी और बारिश के कारण इंदौर का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। इंदौर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार देर रात बारिश और हवाओं के कारण शनिवार सुबह हल्की ठंड भी महसूस हुई। हालांकि, शनिवार को दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिली गई है।
चार बार मौसम बदलने से किसान बेहाल
फरवरी महीने में मध्य प्रदेश का मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा है। यहां एक महीने के अंदर तीन बार मौसम बदला और बारिश और ओले भी गिरे। 23 फरवरी को एक बार फिर से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। ऐसे में यह चौथी बार होगा जब बारिश और आंधी का दौर चलेगा। लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपी दिलीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने 12 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी का दिल्ली साकेत अदालत में तलाक और मारपीट का केस चल रहा था आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है यहां पर शिव एनक्लेव पार्ट-2 में रहता था।




साइन इन