India s Cheetah Population Grows to 38 with Birth of 3 Cubs in Kuno National Park मध्य प्रदेश: 'गामिनी' ने तीन शावकों को दिया जन्म, दूसरी बार बनी मां, Delhi Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश: 'गामिनी' ने तीन शावकों को दिया जन्म, दूसरी बार बनी मां

भारत में चीतों की संख्या 38 हो गई है, जिसमें 27 चीतों का जन्म देश में हुआ है। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 'गामिनी' नामक चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे भारत में चीतों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Wed, 18 Feb 2026 04:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मध्य प्रदेश: 'गामिनी' ने तीन शावकों को दिया जन्म, दूसरी बार बनी मां

- भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई, इनमें 27 देश में ही जन्मे श्योपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएमपी) में 'गामिनी' नामक चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। दक्षिण अफ्रीका से लगाई गई 'गामिनी' दूसरी बार मां बनी है। इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने इसे भारत में चीतों को फिर से बसाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। भारत में दशकों पहले विलुप्त हो चुके चीतों को पुनः बसाने के लिए 2022 में 'प्रोजेक्ट चीता' शुरू किया गया था।

इसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों को लाया गया था और यहां पर प्रजनन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक भारत में 27 शावकों का जन्म हो चुका है। इससे पहले नामीबिया से लाई गई चीता 'आशा' ने इस महीने की शुरुआत में पांच शावकों को जन्म दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।