madhya pradesh mausam ka hal rainfall alert in 7 districts 24 घंटे में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम, इन 7 जिलों में होगी बारिश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

24 घंटे में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम, इन 7 जिलों में होगी बारिश

एमपी में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब फरवरी महीने में चौथी बार बारिश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Sun, 22 Feb 2026 09:54 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
24 घंटे में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम, इन 7 जिलों में होगी बारिश

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब फरवरी महीने में चौथी बार बारिश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को मंडला, डिंडौरी समेत प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होगी। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर, खंडवा रायसेन समेत लगभग 15 जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के साथ-साथ यहां तेज हवाएं भी चलीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने बरिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

खजुराहो और भोपाल का मौसम

रविवार को खजुराहो और भोपाल का मौसम साफ रहा। भोपाल में सुबह हल्की ठंड के बाद धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। खुजराहो में धूप निकलने के का कारण मौसम साफ है। तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर चल रहा है। भोपाल में बारिश नहीं हो रही है, जबकि सतना, रीवा, छतरपुर आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट जा रहे वकील को गोली मारी, मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी
ये भी पढ़ें:MP में 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कांग्रेस का भ्रष्टचारियों को बचाने का आरोप
ये भी पढ़ें:MP में 60 जवानों को समय से पहले प्रमोशन, बालाघाट में अमर जवान ज्योति बनेगा

इंदौर और ग्वालियर का मौसम कैसा

मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, क्योंकि सभी जिलों में तेज धूप निकली हुई है। ग्वालियर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस वहीं, इंदौर में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।