Leopard kills 10-year-old boy in MP's Katni खेलते-खेलते मौत! कटनी में 10 साल के बच्चे को जबड़े में दबोच ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खेलते-खेलते मौत! कटनी में 10 साल के बच्चे को जबड़े में दबोच ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है। यह घटना कटनी जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित घुनौर गांव में दोपहर करीब एक बजे हुई।

Tue, 30 Dec 2025 08:01 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, कटनी
share
खेलते-खेलते मौत! कटनी में 10 साल के बच्चे को जबड़े में दबोच ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक तेंदुए ने 10 वर्षीय मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है। यह घटना कटनी जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित घुनौर गांव में दोपहर करीब एक बजे हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, राज कोल नाम का 10 साल का बच्चा गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अचानक बाहर निकला और पलक झपकते ही बच्चे पर झपट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए ने बच्चे को जबड़े में दबोच लिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेंदुआ ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि इलाके को तुरंत घेराबंदी कर सील किया गया और तेंदुए की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। खोज अभियान में पगमार्क्स, ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद ली गई। कई घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव जंगल के एक हिस्से से बरामद किया गया। शव खून से लथपथ था और डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे की मौत की पुष्टि की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मध्य प्रदेश का पुलिसकर्मी शहीद
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के कबाड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, एक पटाखे ने सब जलाकर किया राख

यह इलाका उमरिया जिले की सीमा से सटा हुआ है, जहां प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित है। हाल ही में वहां भी एक बाघ के हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना के बाद वन विभाग ने गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को समूह में रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और रात के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। फिलहाल तेंदुए की तलाश जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों को हर संभव सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।