जबलपुर क्रूज हादसे में 11 हुई मृतकों की संख्या, 48 घंटे बाद मिले 2 मासूमों के शव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। लापता लोगों की तलाश पिछले 2 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी था। 48 घंटे बाद आज पुलिस को 6 साल के बच्चे का शव मिला।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। लापता लोगों की तलाश पिछले 2 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी था। 48 घंटे बाद आज दो शव को निकाले गए हैं। मृतकों की पहचान 4 साल के विराज सोनी और पांच साल के श्रीतमिल के रूप में हुई है। हादसे में विराज की मां नीतू सोनी की भी एक दिन पहले मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं दो बच्चों समेत अब भी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
शनिवार सुबह से सेना,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गोताखोर बोट के माध्यम से डैम के गहरे हिस्सों में तलाश कर रहे हैं। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने से रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो गया। तेज आंधी और हवाओं के कारण डैम में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे सुरक्षा कारणों से कई बार सचिंग रोकनी पड़ी।
सर्च ऑपरेशन जारी
मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मौजूद हैं। एसडीओपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद लापता लोगों की तलाश पूरी गंभीरता से जारी है और सर्चिग का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में अचानक पलटकर डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ था। उस समय तेज आंधी चल रही थी और हवा की रफ्तार करीब 74 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। हादसे के बाद से पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल बना है।




साइन इन