indore my hospital nurse suspended due to cut thumb of infant इंदौर के एमवाई अस्पताल में नवजात का कटा अंगूठा; नर्स सस्पेंड, 3 की कटी सेलरी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर के एमवाई अस्पताल में नवजात का कटा अंगूठा; नर्स सस्पेंड, 3 की कटी सेलरी

इंदौर के सरकारी महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में नर्स की लापरवाही से एक डेढ़ महीने के नवजात का अंगूठा कट गया। लापरवाही पर एक नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि 3 वरिष्ठ नर्सों की एक महीने की सेलरी काटने का आदेश दिया गया है। 

Sat, 10 Jan 2026 08:18 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर के एमवाई अस्पताल में नवजात का कटा अंगूठा; नर्स सस्पेंड, 3 की कटी सेलरी

इंदौर के सरकारी महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में नर्स की लापरवाही से एक डेढ़ महीने के नवजात का अंगूठा कट गया। हादसा बुधवार को तब हुआ जब नर्स कैंची से बच्चे का 'कैनुला' हटा रही थी। अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद गंगोरिया ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए नवजात का अंगूठा दोबारा जोड़ दिया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। लापरवाही बरतने वाली नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। 3 वरिष्ठ नर्सों का एक महीने का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। जांच के लिए एक समिति बनाई गई है।

कैनुला निकालते समय घटना

एमवाय अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद गंगोरिया ने जानकारी दी कि यह घटना बुधवार को हुई। अस्पताल में कैनुला निकालते समय एक नर्स की लापरवाही की वजह से बच्चे का अंगूठा कट गया। डेढ़ महीने के इस मासूम बच्चे को निमोनिया के कारण गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वेंटिलेटर पर इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार हो रहा था।

काट दिया अंगूठा

डॉ. गंगोरिया ने बताया कि नर्स ने कैंची से आईवी कैनुला हटाते समय गलती से बच्चे का अंगूठा काट दिया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके कटे हुए अंगूठे को वापस जोड़ दिया है और अब बच्चे की हालत ठीक है। इस बड़ी लापरवाही के लिए संबंधित नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ हीए ठीक से निगरानी न करने के कारण तीन सीनियर नर्सों की एक महीने की सैलरी काटने का फैसला लिया गया है।

जांच कमेटी बनाई

डॉ. गंगोरिया ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए अस्पताल अधीक्षक अशोक यादव की अगुवाई में एक जांच कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. निर्भय मेहता, उप अधीक्षक डॉ. रोहित बडेरिया और नर्सिंग अधीक्षक दयावती दयाल को शामिल किया गया है। कमेटी ने नर्सिंग स्टाफ के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के बैतूल में भगवा झंडों को जलाने पर तनाव, तौफीक और मुशर्रफ अरेस्ट
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट के बाद जामा मस्जिद इलाके की बारी; HC ने अतिक्रमण पर क्या दिया आदेश?
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट: 3 और अरेस्ट, महिला इन्फ्लुएंसर तलब, इस सपा नेता की भूमिका की जांच

कड़ी कार्रवाई करने के दिए थे निर्देश

इसी दौरानए मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अस्पताल प्रशासन को मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी बयान के जरिए यह जानकारी दी गई। करीब 3,000 बिस्तरों वाला एमवाय अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ महीने पहले भी यह अस्पताल तब चर्चा में आया था जब चूहों के काटने से कथित तौर पर दो नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।