Indore MBA Student Murder Accused Seen Smiling Said Will Tell You Everything टाइम आने दो, सबको बताऊंगा; इंदौर कांड के बाद भी बेखौफ आरोपी, चेहरे पर दिखी खौफनाक मुस्कान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टाइम आने दो, सबको बताऊंगा; इंदौर कांड के बाद भी बेखौफ आरोपी, चेहरे पर दिखी खौफनाक मुस्कान

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एमबीए छात्रा के साथ दरिंदगी करने और बेरहमी से हत्या करने के बाद भी आरोपी पीयूष धामनोकिया के चेहरे पर पछतावे का नामो निशान तक नहीं है।

Wed, 18 Feb 2026 11:44 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
टाइम आने दो, सबको बताऊंगा; इंदौर कांड के बाद भी बेखौफ आरोपी, चेहरे पर दिखी खौफनाक मुस्कान

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एमबीए छात्रा के साथ दरिंदगी करने और बेरहमी से हत्या करने के बाद भी आरोपी पीयूष धामनोकिया के चेहरे पर पछतावे का नामो निशान तक नहीं है। उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उससे जब पूछा गया कि महिला की हत्या क्यों की तो उसके चेहरे पर मुस्कान तैर गई। बिना किसी अफसोस के आरोपी ने कहा, जो होना था वो हो गया। अब जानकर क्या करोगे? वारदाता का खुलासा 13 फरवरी को हुआ था जब एक किराय के घर में पड़ोसियों को बदबू आई थी। जब मीडिया ने जोर देकर कारण पूछा तो उसने कहा, टाइम आने दो, सबको बताऊंगा।

पुलिस अंदर गई तो उन्हें छात्रा की निर्वस्त्र और सड़ चुकी लाश मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता छात्र जीवन से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन शादी की बात को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी इस कदर दरिंदगी पर उतारू हो गया था कि छात्रा की हत्या करने के बाद भी वह नहीं रुका। उसके शव के साथ भी रेप किया।

पुलसि ने मामले की जानकारी देते हुए हताया कि आरोपी 10 फरवरी को छात्रा को कमरे पर लेकर गया, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई। छात्रा ने अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए कहा कि स्कॉलरशिप के लिए आधार कार्ड अपडेट कराना है। आरोपी ने मदद का भरोसा दिलाया और बहाने से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने मजाक के नाम पर छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और उसके सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से वार भी किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आत्मा से बात करने की कोशिश

पुलिस ने बताया छात्रा का आरोपी सहपाठी इस घिनौने कांड के बाद फरार हो गया था और उसे मुंबई से हिरासत में लिए जाने के बाद औपचारिक तौर पर गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड पर शक, मर्डर के बाद लाश संग बार-बार रेप और आत्मा संग बात; खौफनाक कांड
ये भी पढ़ें:MBA छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाला मुंबई से अरेस्ट, कर रहा था ब्लैकमेल
ये भी पढ़ें:इंदौर जल त्रासदी: दूषित पानी से 2 साल की सिया की मौत, बिलखता परिवार पूछ रहा सवाल

डीसीपी ने बताया, आरोपी ने फरार रहने के दौरान महाराष्ट्र के पनवेल के पास तंत्र-मंत्र भी किया था। आरोपी का दावा है कि हत्या के बाद वह मानसिक तौर पर बेहद परेशान हो गया था और तंत्र-मंत्र के जरिए युवती की आत्मा से बात करना चाहता था।

डीसीपी के मुताबिक, युवती और आरोपी के बीच नजदीकी संबंध थे। उन्होंने बताया, आरोपी को संदेह था कि वह दूसरे युवकों से भी बात कर रही है। इस कारण उसने गुस्से में आकर युवती की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।