Indore contaminated water incident 5,000 homes searched 149 patients still hospitalized इंदौर दूषित पानी कांड: 5,000 घरों को खंगाला गया, 149 मरीज अब भी भर्ती, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर दूषित पानी कांड: 5,000 घरों को खंगाला गया, 149 मरीज अब भी भर्ती

शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया था। नतीजन सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए, जिससे डायरिया और उल्टी का गंभीर प्रकोप फैल गया।

Sun, 4 Jan 2026 10:38 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
इंदौर दूषित पानी कांड: 5,000 घरों को खंगाला गया, 149 मरीज अब भी भर्ती

इंदौर दूषित पानी कांड के बाद मध्य प्रदेश सरकार सवालों के कटघरे में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा खुद प्रभावित इलाकों में हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग के कामकाज, नागरिकों से चर्चा और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग कर रहे हैं। फॉलोअप सर्वे के जरिए घर-घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और जो बीमार दिख रहे हैं उनका इलाज किया जा रहा है।

शिवम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि 'कल 5,000 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों में लक्षण पाए गए और उनमें से 17 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमारी आईईसी टीम लगातार मैसेज फैला रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वे सिर्फ टैंकर का पानी इस्तेमाल करें, पीने से पहले उसे उबाल लें।'

कलेक्टर ने आगे कहा ‘हम लोगों को साथ ही हेल्थ प्रैक्टिस फॉलो करने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल, 149 लोगों का इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना में, मेडिकल पुष्टि के आधार पर अब तक छह मौतें हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी दी गई है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता भिड़े, हिरासत में 45 लोग; मेयर बोले- 10 मौतें
ये भी पढ़ें:CAG रिपोर्ट की अनदेखी ना की होती तो…; इंदौर पानी कांड पर NGO का क्या दावा
ये भी पढ़ें:इंदौर के बाद उज्जैन में दूषित पानी की शिकायत, 265 परिवारों के स्वास्थ्य पर खतरा

कलेक्टर शिवम वर्मा ने इससे पहले शनिवार को भी जनता से अपील की थी कि वे टैंकर का पानी ही पीएं। उन्होंने कहा था कि पानी को उबाल कर ही पीना है। उन्होंने बताया था कि सभी का मुफ्त इलाज किया जा रहा है और जिन्होंने पैसा जमा किया है उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा।

शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया था।

लापरवाही का नतीजा

मालूम हो कि शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया था। नतीजन सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए, जिससे डायरिया और उल्टी का गंभीर प्रकोप फैल गया।

विपक्ष बना रहा दबाव

विपक्ष इस मामले पर लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने इसे सिस्टम की नाकामी और भ्रष्टाचार का नतीजा बताते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।