If Twisha Suicide then How She Suffer Multiple Injuries Family Now Appeals to President and CJI ट्विशा ने सुसाइड किया तो शरीर पर चोट के निशान कैसे? परिवार की अब राष्ट्रपति से अपील, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा ने सुसाइड किया तो शरीर पर चोट के निशान कैसे? परिवार की अब राष्ट्रपति से अपील

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा के परिवार ने अब इंसाफ के लिए राष्ट्रपति और चीफ जस्टिस से गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि अगर ट्विशा ने  सुसाइड किया तो शरीर पर चोट के निशान कैसे आए?

Wed, 20 May 2026 11:30 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा ने सुसाइड किया तो शरीर पर चोट के निशान कैसे? परिवार की अब राष्ट्रपति से अपील

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में अभिनेत्री और मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। अब ट्विशा के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। वहीं, जबलपुर के अधिवक्ता विवेक तिवारी ने परिवार की तरफ से देश के चीफ जस्टिस और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्यायिक हस्तक्षेप और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने पति समर्थ सिंह के घर में मृत पाई गई थीं। मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने विवाद को और गहरा कर दिया है। रिपोर्ट में मौत का कारण “फांसी के कारण दम घुटना” बताया गया है, लेकिन शरीर पर मिले कई चोटों के निशान अब नए सवाल खड़े कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा बहुत बोल्ड लड़की थी, सबसे अलग करके उसे तोड़ा गया; बहन का दावा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया

एम्स भोपाल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा के गले पर दोहरे रस्सी के निशान पाए गए। इसके साथ ही शरीर पर खरोंच, हाथों और कलाई पर चोट तथा सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट के निशान भी मिले हैं। मेडिकल बोर्ड ने इन्हें मौत से पहले लगी ब्लंट फोर्स इंजरी बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक टिकट बुक हुआ, मौत हो चुकी थी; ट्विशा के पिता ने कहा- गलत हो गया

रिपोर्ट में ड्रग के कोई सबूत नहीं

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स सेवन का कोई सबूत नहीं मिलने से ससुराल पक्ष के कुछ दावों पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि जांच में अब तक नशे से जुड़ा कोई प्रमाण नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं, खून, विसरा, नाखून और बालों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

परिवार के आरोप

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह से शादी के बाद उन्हें दहेज और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। परिवार लगातार यह सवाल उठा रहा है कि अगर यह आत्महत्या थी, तो शरीर पर इतने चोट के निशान कैसे आए। परिवार ने दूसरे पोस्टमार्टम और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग भी उठाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CJI के पास पहुंची ट्विशा शर्मा मामले की शिकायत, वकील ने पत्र लिख की कौन सी मांग

सास के क्या दावे थे

दूसरी ओर, ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने दावा किया है कि गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद ट्विशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) करवाना चाहती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा का व्यवहार काफी बदल गया था।

सह अभिनेत्री बोली- ट्विशा की खबर से सदमें में हूं

इसी बीच ट्विशा की सह-कलाकार और तेलुगु अभिनेत्री स्वेता वर्मा का बयान भी चर्चा में है। 2021 की फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू में ट्विशा के साथ काम कर चुकीं स्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अब भी इस खबर से सदमे में हैं। उन्होंने कहा, “वह हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहती थीं। वह कभी ऐसी इंसान नहीं लगीं जो ऐसा कदम उठा सकती हों।” स्वेता ने यह भी कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।