AI समिट प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की 5वीं गिरफ्तारी, ग्वालियर से अबतक तीन गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद पुलिस जितेंद्र यादव को दिल्ली ले गई है। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाअध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सभी लोग थाने एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं इस मामले को लेकर ग्वालियर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

एआई इंपैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ग्वालियर से कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। ये इस मामले में अबतक दिल्ली पुलिस द्वारा 5वीं गिरफ्तारी है। पुलिस सोशल मीडिया पर आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। फुटेज के आधार पर ही ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस जितेंद्र यादव को दिल्ली ले गई है। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाअध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सभी लोग थाने एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं इस मामले को लेकर ग्वालियर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
परिजनों का क्या कहना है?
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने कमरे में थे। अचानक घर के गेट पर किसी की आहट हुई। जब तक परिवार के लोग बाहर आए,पुलिस सीधे उनके कमरे में जाकर उन्हें उठाकर नीचे ले आई। उन्होंने बताया कि पुलिस मारते पीटते दिल्ली की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गई। रात में परिजन कुछ नेताओं के साथ थाने गए, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। उनके मोबाइल के जरिए ही परिवार को संपर्क कराया गया।
आपको बता दें कि इस मामले में अबतक ग्वालियर से तीन यूथ कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। जितेंद्र यादव के अलावा इनमें अजय कुमार और राजा गुर्जर का नाम भी शामिल है।
कोर्ट में पेश किए चारों आरोपी
इससे पहले शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में अन्य चार आरोपी कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव की पेशी हुई। कोर्ट ने चारों आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस कस्टडी में रखा है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 121, 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन सभी युवा नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था।
रिपोर्ट: अमित कुमार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन