ग्वालियर की मेयर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर लोहे की रॉड मारी; पति कांग्रेस विधायक
ग्वालियर की मेयर शोभा सतीश पर जानलेवा हमला हुआ है। उज्जैन जाते समय बदमाशों ने उनकी कार पर लोहे की रॉड से हमला किया है। उनका पति कांग्रेस विधायक है।

ग्वालियर महापौर व कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा करने के लिए उज्जैन जा रही थीं। रात 12 बजे के लगभग वह मक्सी के पास पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनकी कार पर लोहे की रॉड मारी। अचानक हुए हमने से दहशत फैल गई। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में आया और कार से उतरा, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गए। घटना में किसी कोई चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात 12 की मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गई है। हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पूरी घटना की पुष्टि की है।
महाकालेश्वर दर्शन को जा रहीं थी शोभा सतीश
ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार अपनी बेटी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर व मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिए अपनी कार से रवाना हुई थीं। शाम को वह निकली थीं और गाड़ी में उनके और उनकी बेटी के अलावा गनमैन व वाहन चालक था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह जब उज्जैन के मक्सी रोड पर थीं तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए और उनकी कार के कांच पर लोहे की रोड मार दी। तत्काल सभी को सुरक्षित करते हुए वहां से ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को मामले की सूचना दी। उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया।
जैसे ही उज्जैन पुलिस को ग्वालियर की कांग्रेस महापौर पर हमले की सूचना मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कोई भी संदेही हाथ नहीं आया है।बताया गया है कि मक्सी के पास जहां महापौर की कार पर हमला हुआ है वह रास्ता सुनसान है।वहां अक्सर लूटपाट होती है।ऐसा भी माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ही हमला किया होगा।
ग्वालियर से कांग्रेस विधायक व महापौर शोभा सिकरवार के पति डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि घटना सही है।महापौर उज्जैन जा रही थीं, लेकिन मक्सी रोड पर उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है।महापौर सुरक्षित हैं।हमले की सूचना वहां की पुलिस को दी गई है।
रिपोर्ट- अमित कुमार




साइन इन