9 year old groom bride in madhya pradesh child marriage action on pandit parents and caterer 9 साल का दूल्हा, 8 साल की दुल्हन... MP में बाल विवाह पर टेंट संचालक के साथ पंडित पर भी ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

9 साल का दूल्हा, 8 साल की दुल्हन... MP में बाल विवाह पर टेंट संचालक के साथ पंडित पर भी ऐक्शन

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाल-विवाह का मामला सामने आया है। यहां 9 साल के बच्चे की शादी 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कर दी गई। पुलिस ने टेंट संचालक, पंडित के साथ माता-पिता और घोड़ी वाले पर भी ऐक्शन लिया है

Thu, 16 April 2026 09:55 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, राजगढ़
share
9 साल का दूल्हा, 8 साल की दुल्हन... MP में बाल विवाह पर टेंट संचालक के साथ पंडित पर भी ऐक्शन

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाल विवाह का मामला सामने आया है। यहां 8 साल की बच्ची की शादी 9 साल के लड़के के साथ की गई। शादी से पहले सारी रस्में पूरी की गईं। इसमें दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी लगी, हल्दी लगी और घोड़ी चढ़ने की भी रस्में पूी की गईं। शादी का वीडियो रिकॉर्ड कर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया और राजगढ़ के भोजपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया।

प्रशासन से बोला झूठ

मामला राजगढ़ के भोजपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है। बाल विवाह की जानकारी पुलिस को एक दिन पहले ही लग गई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेनी चाही तो परिवार ने झूठ बोल दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चों की शादी नहीं हो रही है बल्कि बालिग लड़के-लड़कियों की शादी हो रही है। इसके लिए बकायदा परिजनों ने दूसरे बालिग लड़के-लडकी को पेश कर दिया। इसके बाद प्रशासन की टीम चली गई और विधि-विधान से नाबालिग बच्चों की शादी कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ED का बड़ा खुलासा! झारखंड-बंगाल में 650 करोड़ का कोयला घोटाला

घटना की जानकारी मिलने पर खिलचीपुर के एसडीओपी धर्मराज नागर थाना के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला एवं बाल विकास अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने बच्चों के माता-पिता, टेंट संचालक, पंडित के साथ ही घोड़ी वाले का नाम भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरकंकाल की डीएनए जांच नहीं होने पर हाई कोर्ट सख्त, झारखंड DGP और SP को किया तलब
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में 43°C पहुंचा तापमान; लू बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट

9 साल की बच्ची की भी हुई सगाई

इसी तरह का मामला रागजगढ़ के करनवास में भी सामने आया है। करनवास में 9 साल की बच्ची की सगाई एक सामूहिक विवाह में कर दी गई। आगामी 26 अप्रैल को बच्ची की शादी भी तय की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, सगाई की जानकारी बच्ची के परिजनों को भी नहीं दी गई थी। इस दौरान शादी का समय करीब आते ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP Husband Murder: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पत्नी ने पति को दी डराने वाली मौत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।