girl gangraped by three boys after kidnaping her in madhya pradesh gwalior टिक्की खाने निकली लड़की को किडनैप कर 3 लड़कों ने गैंगरेप किया, MP के ग्वालियर में दरिंदगी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टिक्की खाने निकली लड़की को किडनैप कर 3 लड़कों ने गैंगरेप किया, MP के ग्वालियर में दरिंदगी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 20 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Sat, 7 March 2026 11:52 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
टिक्की खाने निकली लड़की को किडनैप कर 3 लड़कों ने गैंगरेप किया, MP के ग्वालियर में दरिंदगी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 20 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबरा देहात थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपनी बुआ के घर गई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे जब वह पास ही में टिक्की खाने गई। उसी दौरान ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को 'अरु तिराहा' स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया।

शुक्रवार सुबह आरोपियों ने युवती को वापस दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। खौफ के कारण युवती चुप रही, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी चाची को आपबीती सुनाई। शुक्रवार रात परिजन पीड़िता को लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ बिस्तर में 12 घंटे तड़पती रही
ये भी पढ़ें:खेत में दर्द से कराह रही महिला की नाक और जीभ कटी हुई थी, अस्पताल में मौत

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।