Former MLA RD Prajapati used abusive language against kathavachak जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, पूर्व भाजपा विधायक ने खोया आपा; कथावाचकों को कहे गंदे शब्द, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, पूर्व भाजपा विधायक ने खोया आपा; कथावाचकों को कहे गंदे शब्द

पूर्व विधायक ने मंच से भाषण देते समय अपना आपा खो दिया और बात रखते समय बेहद ओछे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठे। उन्होंने अपने भाषण में अनिरुद्धाचार्य, रामभद्राचार्य जैसे संतों पर विवादित बयानबाजी की। वीडियो सामने आया तो एक बार फिर एमपी की सियासत गरमा गई।

Mon, 19 Jan 2026 05:18 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, पूर्व भाजपा विधायक ने खोया आपा; कथावाचकों को कहे गंदे शब्द

मध्य प्रदेश के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति द्वारा महिलाओं और देश के प्रसिद्ध कथावाचकों को लेकर बदजुबानी करने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने मंच से भाषण देते समय अपना आपा खो दिया और बात रखते समय बेहद ओछे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठे। उन्होंने अपने भाषण में अनिरुद्धाचार्य, रामभद्राचार्य जैसे संतों पर विवादित बयानबाजी की। वीडियो सामने आया तो एक बार फिर एमपी की सियासत गरमा गई, जिसकी निंदा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों द्वारा की जा रही है।

देश में बाबा बहन-बेटियों को गाली देते हैं

रविवार को भोपाल में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग को लेकर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजिन किया गया था। इसमें IAS संतोष वर्मा का समर्थन भी किया गया। इसी दौरान आरडी प्रजापति ने पांच कथावाचकों का नाम लेकर कहा- “आज बहन बेटियों की जो इज्जत लुट रही है, उसके दोषी पांच बाबा हैं। हमारे वर्मा जी पर कार्रवाई हो, हमको कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश में जो 5 बाबा हैं, वो करोड़ो की भीड़ में बहन बेटियों को गाली देते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल की बेटी ने मां के साथ लगाई फांसी, पिता ने आत्महत्या की क्या वजह बताई?
ये भी पढ़ें:5 करोड़ के ड्रग कांड का मास्टरमाइंड निकला BJP नेता! राहुल आंजना गिरफ्तार

अनिरुद्धाचार्य और रामभद्राचार्य पर निशाना

इसके बाद आरडी प्रजापति ने एक एक कर कथावाचकों द्वारा कही गईं बातों का जिक्र बेहद छिछले शब्दों में किया। उन्होंने कहा- ये करोड़ों की भीड़ में कहते हैं- अब बहन बेटियां तो प्लाट हो गई हैं। अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि बहन बेटियों के स्तन से पृथ्वी हिलने लगती है। जगदगुरु रामभद्राचार्य को लेकर भी बेहद गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।

जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए

एक बाबा लाली लगाकर कहता है कि हमारी बहन-बेटियां 25 साल होने पर 10 जगह मुंह मारकर आती हैं। उनके ऊपर कार्यवाई क्यों नहीं? मैं कहता हूं कि हमको फांसी दी जाए। डॉ संतोष वर्मा को आईएएस हटा दिया जाए, लेकिन पहले उनको जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, जो व्यास पीठ से बोलते हैं।

भाजपा- ये कांग्रेस और सहयोगी दलों का ऐजेंडा है

आरडी प्रजापति का बयान सोशल मीडिया पर सामने आया, तो एक बार फिर एमपी की सियासत में उबाल आ गया है। भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा- सपा नेता आरडी प्रजापति ने जिस तरह से सनातन धर्मगुरुओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, वो घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों दलों का सनातन धर्मगुरुओं का अपमान करना एक एजेंडा बन गया है।

कांग्रेस बोली- आजकल ये ट्रेंड बन गया है

इस बयान को कांग्रेस द्वारा भी नकारा गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- इस समय राजनीति के अंदर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि अपना नाम चमकाने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और नीचे से नीचे जाकर बातचीत करना लोगों का ट्रेंड हो गया है। एक के बाद एक महिलाओं का अपमान और कथावाचक गुरुओं का अपमान, ये सब राजनीति में जायज नहीं है।

भाजपा से विधायक रहे आरडी प्रजापति कौन?

आपको बताते चलें कि आरडी प्रजापति ने साल 2013 का विधानसभा चुनाव भाजपा की टिकट से जीता था। इसके बाद 2018 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और मैदान में राजेश प्रजापति को उतारा। इस बीच आरडी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। समय बदला और 2024 का लोकसभा चुनाव आया, तो आरडी प्रजापति ने एक बार फिर अपनी एंट्री करने खातिर लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली और वो चुनाव हार गए।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।