Drunk Man Climbs Mobile Tower in Betul Over Family Dispute Demands Girlfriend नशे में टॉवर पर चढ़ा 'दीवाना', प्रेमिका को बुलाने की जिद; 4 घंटे जमकर काटा बवाल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नशे में टॉवर पर चढ़ा 'दीवाना', प्रेमिका को बुलाने की जिद; 4 घंटे जमकर काटा बवाल

स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने पहले मौके से भीड़ हटाई, ताकि युवक को शांत किया जा सके। करीब चार घंटे तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 7 बजे खुद ही सुरक्षित नीचे उतर आया।

Mon, 18 May 2026 01:55 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, बैतुल
share
नशे में टॉवर पर चढ़ा 'दीवाना', प्रेमिका को बुलाने की जिद; 4 घंटे जमकर काटा बवाल

मध्य प्रदेश के बेतुल में इश्क में अंधा हुआ युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यंहा प्रेमी युवक टॉवर पर चढ़ गया ओर प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया। यह ड्रामा गांव में लगभग 4 घंटे तक चलता रहा, घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 चौकी प्रभारी सुरेश सिंह, तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया और जनपद पंचायत सीईओ नान सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने पहले मौके से भीड़ हटाई, ताकि युवक को शांत किया जा सके। करीब चार घंटे तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 7 बजे खुद ही सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित उसके घर लेकर पहुंची। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान संदीप बारस्कर (28) के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैतूल में रिश्तों का कत्ल! पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां की कर दी हत्या

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई

बताया जा रहा है कि उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह दोपहर करीब 3 बजे गांव स्थित जियो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़ने के बाद युवक जोर-जोर से अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। टॉवर पर सोलर पैनल लगा रहे मजदूरों और अधिकारियों ने भी उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के बैतूल में हिली धरती, महसूस हुए 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके

युवक शराब के नशे में था

चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और धैर्य से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और उसका अपने परिवार से विवाद हुआ था। टॉवर पर चढ़कर वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था। उसका आरोप था कि ग्रामीण उसे चिढ़ाते हैं और परिवार वालों ने भी उसे मना कर रखा है।

युवक स्वयं टॉवर से नीचे उतर आया

इसके बाद प्रशासन ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके से लोगों की भीड़ को पूरी तरह हटा दिया। भीड़ कम होने और काफी समझाइश के बाद शाम करीब 7 बजे युवक स्वयं टॉवर से नीचे उतर आया। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया।

रिपोर्ट - विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।