digvijaya singh says dgca to conduct investigation of ajit pawar plane crash अजित पवार प्लेन क्रैश की DGCA करे जांच, दिग्विजय सिंह बोले- कौन कर रहा मेंटिनेंस?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अजित पवार प्लेन क्रैश की DGCA करे जांच, दिग्विजय सिंह बोले- कौन कर रहा मेंटिनेंस?

दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने विमान के रखरखाव और सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए डीजीसीए से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Wed, 28 Jan 2026 05:57 PMKrishna Bihari Singh एएनआई, भोपाल
share
अजित पवार प्लेन क्रैश की DGCA करे जांच, दिग्विजय सिंह बोले- कौन कर रहा मेंटिनेंस?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिग्विजय सिंह ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए विमान के मेंटिनेंस पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि सवाल यह है कि यह दुर्घटना क्यों हुई? DGCA को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए।

यह हादसा क्यों हुआ?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अजित दादा की विमान दुर्घटना में मौत की खबर मिली। हमें बहुत दुख है। अजित पवार का एक लंबा और शानदार राजनीतिक करियर अनुभवों से भरा रहा है। यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। लेकिन सवाल यह है कि यह हादसा क्यों हुआ?

डीजीसीए करे जांच

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसी कंपनी का एक विमान तीन साल पहले मुंबई में इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बताया जा रहा है कि यह घटना कम विजिबिलिटी के कारण हुई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए। सवाल यह भी कि जिस कंपनी का विमान क्रैश हुआ है उसके विमानों का मेंटिनेंस कौन कर रहा है?

इन नेताओं ने भी जांच पर दिया जोर

अजित पवार के प्लेन क्रैश पर कई अन्य नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए इसे राजनीतिज्ञों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने भी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं पर सवाल उठाते हुए मामले की विस्तृत जांच पर जोर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि हादसे की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए। हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। बाकी सभी एजेंसियां ​​भ्रष्ट हो चुकी हैं। मैं अजित पवार की मृत्यु की खबर सुनकर स्तब्ध रह गई। वह अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में लौटने की योजना बना रहे थे। देश में राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है। मौजूदा वक्त में सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में दो दिन राहत फिर बारिश की आफत, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:इंदौर जल कांड की न्यायिक जांच के आदेश; एमपी HC ने बनाया आयोग, तय की डेड लाइन
ये भी पढ़ें:गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं पर रोक का इस इमाम ने किया समर्थन, दी तगड़ी दलील

ऐसी जांच हो जिसमें पता चले घटना कैसे हुई- अखिलेश यादव

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि अजित पवार बड़े नेता थे। वह महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता थे। आज के समय में हम जागरुक हैं और प्रौद्योगिकी को समझते हैं। ममता बनर्जी ने ठीक ही मांग की होगी। वीआईपी के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। पूर्व में पहले भी कई वीआईपी की जान इसी तरह गई है। हादसे की ऐसी जांच हो जिसमें निष्पक्ष तरीके से पता चले कि यह घटना कैसे हुई। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी विमान हादसे की जांच की मांग की है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।