dancing cop ranjeet singh demoted after chat dispute लड़की को होटल वाला ऑफर देना महंगा पड़ गया, MP के डांसिंग कॉप का घट गया कद, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की को होटल वाला ऑफर देना महंगा पड़ गया, MP के डांसिंग कॉप का घट गया कद

मध्य प्रदेश के इंदौर में नाचते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले रंजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका डिमोशन। एक चैट विवाद में विभागीय जांच के बाद रंजीत का डिमोशन (पद घट जाना) हो गया है।

Fri, 30 Jan 2026 05:05 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
लड़की को होटल वाला ऑफर देना महंगा पड़ गया, MP के डांसिंग कॉप का घट गया कद

मध्य प्रदेश के इंदौर में नाचते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले रंजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका डिमोशन। एक चैट विवाद में विभागीय जांच के बाद रंजीत का डिमोशन (पद घट जाना) हो गया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद से हटाकर उन्हें दोबारा आरक्षक बना दिया गया है।

पिछले दिनों एक युवती ने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रंजीत सिंह पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने और ड्यूटी अनुशासन के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के बाद विभाग ने कड़ा फैसला लेते हुए रणजीत का डिमोशन आदेश जारी कर दिया है। पुलिस उपायुक्त प्रकाश परिहार की ओर से 28 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह को दिया गया कार्यवाहक प्रभार निरस्त किया जाता जाता है। रंजीत सिंह को आरक्षक के मूल पद पर वापस किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थडे पार्टी के दौरान नाबालिग से दरिंदगी, MP के अशोक नगर में खौफनाक वारदात

रील्स से चैट कांड तक, लगातार सुर्खियों में रंजीत

रणजीत पिछले कुछ समय से वर्दी में डांस रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था, जिनमें कभी फिल्मी गानों पर थिरकना तो कभी डायलॉगबाजी शामिल थी। इन्हीं रील्स के सहारे उसने लोकप्रियता भी हासिल की। इस बीच युवती की ओर से सोशल मीडिया पर की गई शिकायत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई और अंततः पुलिस कमिश्नर ने दंडात्मक आदेश जारी कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) की ओर से जारी आदेश

क्या है लड़की, होटल वाला विवाद

दरअसल, पिछले साल सितंबर में एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंशर ने चैट के कुछ स्क्रीनशॉट के साथ आरोप लगाया कि इंदौर के मशहूर डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ने उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजे। लड़की ने आरोप लगाया कि रंजीत ने उन्हें इंदौर बुलाया और होटल-टिकट आदि की व्यवस्था करने की बात कही। हालांकि, रंजीति ने अपने बचाव में कहा था कि अधूरी बातचीत दिखाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

लाइन हाजिर कर दिया गया था

लड़की का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत ऐक्शन लिया। विभागीय जांच का आदेश देते हुए रंजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।