MP में एक और 'सोनम', AC फिटिंग के बहाने घर बुलाया; हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की डिमांड
मध्य प्रदेश में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड बीजेपी से जुड़ी एक महिला को बताया जा रहा है। सोनम कुशवाह नाम की एक महिला ने एसी फिटिंग के बहाने व्यापारी को घर बुलाया और हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की डिमांड कर दी। इस घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया।

मध्य प्रदेश में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड बीजेपी से जुड़ी एक महिला को बताया जा रहा है। सोनम कुशवाह नाम की एक महिला ने एसी फिटिंग के बहाने व्यापारी को घर बुलाया और हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की डिमांड कर दी। इस घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। मामले में दो पुरुष पकड़े गए हैं, जबकि दो महिलाएं फरार हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी तो आपको याद ही होगी। उसने शिलान्ग ले जाकर अपने पति का काम तमाम करवा दी थी। अब मुरैना में एक सोनम कुशवाह सामने आई है, जिसके पीछे पुलिस पड़ी है। हनीट्रैप के मामले में पुलिस को उसकी तलाश है। उसके बीजेपी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर फोटो
मुरैना के जौरा कस्बे के एक फर्नीचर व्यापारी को हनीट्रैप कर फंसाया गया और फिर ब्लैकमेलिंग कर उससे दस लाख रुपए मांगी गई। व्यापारी ने जौरा थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिला आरोपी अभी फरार हैं। खास बात यह है इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड खुद को समाज सेविका और भाजपा से जुड़ी होने का दावा करने वाली एक महिला है। इस महिला के कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर देखे गए हैं।
चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया
सोनम कुशवाह नाम की इस महिला ने अपनी एक महिला साथी मीरा कुशवाह और दो पुरुष साथी गजेंद्र कुशवाह और सचिन कुशवाह के साथ मिलकर जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे पुत्र जुंगीलाल शिवहरे निवासी वार्ड नंबर 3 बैंड वाली गली को फंसाया। फिर उसे ब्लैकमेल कर दस लाख रुपए की रकम मांगी। फर्नीचर व्यापारी घबरा गया और सीधे पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज कराया।
साइट विजिट के बहाने बुलाया
रमेश शिवहरे की तीन माह पहले शिवहरे धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनम कुशवाह से मुलाकात हुई थी। रमेश ने बताया कि सोनम ने उनसे मोबाइल नंबर मांगा और अपना मोबाइल नंबर दिया। साथ ही कहा कि जब मैं फोन लगाऊं तो आप उठा लेना। 10 मई को सोनम कुशवाह का फोन आया और उसने मुझे मनीष पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाली गली में बुलाया। उसने कहा कि फर्नीचर और एसी लगवाना है, आप साइट विजिट कर लो। वह शाम 7:30 पर वहां बताए गए जगह पर पहुंचे तो सोनम कुशवाह और मीरा नामक महिला पहले से मेरा इंतजार कर रहे थे। वे दोनों मुझे मकान में अंदर ले ले गए और हावी हो गए। इसी दौरान एक ऑटो से वहां सचिन और गजेंद्र भी पहुंच गए। चारों ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर वीडियो बयाना और कहा कि दस लाख रुपए दे देना नहीं तो यह वीडियो वायरल कर दूंगा। मेरे हाथ में सोने की अंगूठी और कुछ रुपए भी ले लिए।
गैंग ने पहले भी किया है कारनामा
इसी गैंग ने पूर्व में थाना माता बसैया में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। पिछले साल 16 नवंबर को माता बसैया थाने में इन्हीं आरोपियों पर हनीट्रैप की एफआईआर दर्ज हुई थी। सोनम कुशवाह गैंग के द्वारा एक किसान को फंसा कर उससे पहले फोन पर अश्लील बात की फिर उसे वायरल करने के नाम पर उसकी तीस लाख रुपए कीमत की जमीन अपने नाम बेचने का अनुबंध करवा लिया। बाद में वह किसान पुलिस के संपर्क में पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
दो पुरुष गिरफ्तार, दो महिलाएं फरार
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार जौरा के फर्नीचर व्यापारी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। उस पर महिला नेत्री के दो पुरुष साथी गजेंद्र और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों महिला मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह और मीरा कुशवाह अभी भी फरार हैं।




साइन इन