born after 10 years 6 months old son died consuming polluted water in indore 10 साल बाद पैदा हुआ बेटा, इंदौर में जहरीला पानी पीने से चली गई जान! रो-रोकर सूख गईं पिता की आंखें, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 साल बाद पैदा हुआ बेटा, इंदौर में जहरीला पानी पीने से चली गई जान! रो-रोकर सूख गईं पिता की आंखें

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी ने हाहाकार मचा दिया है। यहां दूषित पानी पीने की वजह से अब तक एक दर्जन बच्चों की मौत हो चुकी है। इसमें 10 साल बाद पैदा हुए एक बच्चे की भी मौत हो गई।

Thu, 1 Jan 2026 12:57 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
10 साल बाद पैदा हुआ बेटा, इंदौर में जहरीला पानी पीने से चली गई जान! रो-रोकर सूख गईं पिता की आंखें

मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीले ने कई मासूम जिंदगियां निगल लीं। इसमें एक परिवार ने 10 साल बाद पैदा हुए 6 महीने के बेटे को भी खो दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया कि बीते 26 दिसंबर को दूषित पानी पीने की वजह से बच्चे को डायरिया हो गया था। डायरिया होने के बाद बच्चे को लेकर अस्पताल गए तो उसे बुखार भी आ गया था। दवा लेकर जब परिजन घर पहुंचे तो तीन दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।

अचानक तेज बुखार आया और बुझ गया घर का चिराग

इस घटना की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता सुनील साहू ने बताया कि उनके बच्चे को डायरिया और बुखार हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने दवा दी और बच्चे को लेकर घर आ गए। घर आने के बाद बच्चा दो दिन तक एकदम ठीक था, लेकिन 29 दिसंबर को अचानक तेज बुखार आ गया और बच्चे की मौत हो गई। पिता ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार के साथ उल्टी भी हुई थी। इस तरह 10 साल बाद पैदा हुआ घर का इकलौता 'चिराग' बुझ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में दूषित पानी पीने से 7 की मौत, भाजपा मंत्री ने मानी गलती; क्या बोले?

इंदौर में दूषित पानी पीने से कई बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चों का इलाज भी चल रहा है। इस दौरान अस्पताल में भर्ती लोगों से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बीमार लोगों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और उनसे बातचीत भी की। मरीजों से मिलने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने 5 अस्पतालों का दौरा किया और वहां इलाज करा रहे सभी मरीजों से बातचीत की है। सीएम ने बताया कि सभी बीमार लोगों को अच्छे इलाज की व्यवस्था दी गई है। सीएम ने बताया कि इस मामले के लिए जिम्मेदार आधिकारियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

मृतक के परिवारों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए सांत्वना दिखाते हुए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।