BJP leader son Farhan befriended a Hindu girl posing as Mohit Yadav, raped and blackmail her BJP नेता के बेटे फरहान ने मोहित बन हिन्दू युवती से की दोस्ती, मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

BJP नेता के बेटे फरहान ने मोहित बन हिन्दू युवती से की दोस्ती, मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला थाना पुलिस ने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हातोद क्षेत्र के सरपंच के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है।

Tue, 10 March 2026 11:57 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
BJP नेता के बेटे फरहान ने मोहित बन हिन्दू युवती से की दोस्ती, मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला थाना पुलिस ने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हातोद क्षेत्र के सरपंच के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपोलो हाइट्स स्थित द कॉफी कॉन्सेप्ट कैफे पर अपना हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की। बातचीत शुरू होने उसने युवती को घर बुलाकर शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। खास बात यह भी है कि आरोपी फरहान पिता शरीफुद्दीन काजी पहले भी रीवा की युवती के साथ पकड़ा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने फरहान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा काम करती है। फरहान से उसकी मुलाकात फरहान के कैफे अपोलो हाइट्स स्थित द कॉफी कॉन्सेप्ट में हुई थी। आरोपी ने मोहित यादव बनकर मुझसे दोस्ती की थी। कुछ समय बाद आरोपी ने नंबर एक्सचेंज कर दोस्ती बढ़ाई और फिर मिलने की बोलकर अपने गीता नगर स्थित फ्लैट पर लेकर गया। जब उससे पूछा तुम्हारे मम्मी-पापा कहां हैं तो कहने लगा बाजार गए हैं। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 10वीं का पेपर देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, परिचित है आरोपी

पीड़िता विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संतोष और सागर के साथ इस मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलने पहुंची थी। उसने पुलिस कमिश्नर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को महिला थाने भेजा, जहां उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

पीड़िता के आज कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैफे की आड़ में युवतियों से संपर्क का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी फरहान अपने कैफे के जरिये कई युवतियों से संपर्क बनाता था। पुलिस को शक है कि वह सोशल मीडिया और कैफे के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करता और बाद में उनका शोषण करता था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो होने की बात सामने आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनी ट्रैप से 8 तोला सोना लूटने वाली कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार, बेटी भी थी शामिल

पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

फरहान का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। नवंबर 2024 में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने आरोपी फरहान को गोम्मटगिरि के पास अरिहंत नगर क्षेत्र में एक फ्लैट में रीवा की रहने वाली 24 वर्षीय हिन्दू युवती के साथ पकड़ा था। हालांकि उस समय युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो होने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, हिंदुवादी नेताओं ने जब उसे पकड़कर उसका मोबाइल फोन चेक किया था तब उसके फोन में से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी हैं जिनमें आरोपी युवती के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है। कुछ वीडियो में उसके साथ अन्य युवक भी दिखाई दे रहे थे, जो कि फरहान के साथ ही युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। मोबाइल में से एक वीडियो ऐसा भी मिला था जिसमें एक कथित तांत्रिक युवती के साथ जादू टोना कर रहा था।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ बिस्तर में 12 घंटे तड़पती रही
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।