Madhya Pradesh aaj ka weather Possibility of rain in districts, weather update alert by IMD MP: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में बारिश की संभावना, ज वेदर अपडेट, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

MP: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें वेदर अपडेट

खास बात ये है कि गर्मी से राहत 'नौतपा' के बीच मिली है। नौतपा नौ दिनों (इस साल 25 मई से 2 जून तक) का एक ऐसा समय है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह भारत में गर्मी के सबसे गर्म दिन लेकर आता है।

Sun, 31 May 2026 02:56 PMMohit पीटीआई, भोपाल
share
MP: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें वेदर अपडेट

देश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया और लगातार गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के वजह से मध्य प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में भी भीषण गर्मी राहत है।

खास बात ये है कि गर्मी से राहत 'नौतपा' के बीच मिली है। नौतपा नौ दिनों (इस साल 25 मई से 2 जून तक) का एक ऐसा समय है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह भारत में गर्मी के सबसे गर्म दिन लेकर आता है। कुछ दिन पहले तक पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा के दौरान मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के चलते हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटकी मिली

आज कैसा रहेगा मौसम

राज्य में आज हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल दफ्तर के अधिकारी एचएस पांडे ने सागर जिले को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:80 KG के पुतले और बेल्ट से खुलेगा ट्विशा की मौत का राज? सीन रिक्रिएशन करेगी CBI

नमी के वजह से मौसम में बदलाव

एचएस पांडे के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। राज्य के ज्यादात्तर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है क्योंकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल और डिंडोरी जिलों में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने और मौसम संबंधी ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भजन में आजमाया हाथ, गाकर सुनाया 'बम-बम भोले'

भोपाल में देर रात चलीं तेज हवाएं

भोपाल में शनिवार देर रात 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं। इस दौरान कई जगह पेड़ गिरे और कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं सुबह तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सीहोर जिले में तो 94 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली थी जिसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।