An 18-month-old boy died after falling into a school septic tank in Morena एमपी में 18 महीने के मासूम की स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत, ऐसे मिली लाश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में 18 महीने के मासूम की स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत, ऐसे मिली लाश

घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की है। घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और बच्चे का पीएम अंबाह सिविल अस्पताल में कराया।

Tue, 13 Jan 2026 03:51 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
एमपी में 18 महीने के मासूम की स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत, ऐसे मिली लाश

सरकारी स्कूल परिसर में खुले सेप्टिक टैंक में 18 महीने के मासूम बच्चे के गिरने से मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की है। घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और बच्चे का पीएम अंबाह सिविल अस्पताल में कराया।

मृतक बच्चे की पहचान अनुराग निषाद के रूप में हुई है। उसके चाचा भोलू निषाद ने बताया कि अनुराग घर के बाहर खेल रहा था। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने करीब एक घंटे तक पड़ोसियों के घरों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की।

3 साल की बहन ने इशारे में बताया

पड़ोस में रहने वाले बच्चों से जानकारी मिली कि अनुराग उनके पीछे स्कूल की तरफ गया था। इसके बाद अनुराग की तीन साल की बड़ी बहन ने गड्ढे की ओर इशारा किया। परिजनों ने एक लड़के को गड्ढे में उतारा, जहां अनुराग मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन अनुराग के शव को अंबाह थाने ले गए। अंबाह पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चूड़ी वाले अंकल चॉकलेट देकर घर ले जाते थे, फिर...; मासूम बच्ची से 5 दिन तक रेप
ये भी पढ़ें:68 साल का चोर फिर सलाखों के पीछे, 1984 से अब तक 50 केस दर्ज; अब क्या कांड किया?

सेप्टिक टैंक में होते रहते हैं हादसे

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल परिसर में खुले सेप्टिक टैंक के कारण पहले भी कई बार मवेशी गिर चुके हैं, लेकिन इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। जिले में ऐसी घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, स्कूल शिक्षा विभाग ने एक साल पहले सभी जिलों के अधिकारियों को खुले टैंकों की जांच कर उनके छेदों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, मल्हन कर पुरा गांव के सरकारी स्कूल में लापरवाही सामने आई।

अज्ञात लोगों ने गड्डे का ढक्कन हटा दिया

ग्रामीणों के अनुसार यह गड्ढा पहले पत्थरों से ढका हुआ था, जिसे अज्ञात लोगों ने हटा दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अंबाह थाना प्रभारी प्रज्ञाशील गौतम ने बताया, 'मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। जो भी जिम्मेदार व्यक्ति होगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।