amid West-Asia conflict, Commercial LPG cylinder supply temporarily halted in Bhopal MP में होटल-रेस्टोरेंट पर गहराया संकट; भोपाल में कमर्शियल LPG की सप्लाई बंद, दो स्थानों को मिली छूट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में होटल-रेस्टोरेंट पर गहराया संकट; भोपाल में कमर्शियल LPG की सप्लाई बंद, दो स्थानों को मिली छूट

हालांकि भले ही अधिकारी सिलेंडर सप्लाई में कमी नहीं होने का दावा कर रहे हों, लेकिन फिर भी घरेलू सिलेंडर के लिए गैस वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, ऐसे में सिलेंडर मिलने में हो रही देरी से लोग परेशान हो रहे हैं।

Tue, 10 March 2026 04:27 PMSourabh Jain एएनआई, भोपाल, मध्य प्रदेश
share
MP में होटल-रेस्टोरेंट पर गहराया संकट; भोपाल में कमर्शियल LPG की सप्लाई बंद, दो स्थानों को मिली छूट

ईरान पर जारी अमेरिकी-इजराइल की सैन्य कार्रवाई के बीच दुनियाभर में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बाधित हुई है, और इसका असर अब देश में भी दिखाई देने लगा है। बदले हालातो के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दी गई है, साथ ही घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए LPG एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके गुप्ता ने ANI को बताया कि शहर में सोमवार से व्यवसायिक LPG सिलेंडर जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को इस रोक से छूट दी गई है।' वहीं जब उनसे इस वजह से लोगों को होने वाली परेशानी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए कुछ परेशानी होना आम बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन इस बात पर पैनी नजर रख रहा है कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के कारण लोग घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग व्यावसायिक कामों में करना ना शुरू कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बाइक पर 4 यार, साथ ही चली गई सबकी जान; कटनी में दर्दनाक हादसा, 5 जख्मी

अब 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर

आगे घरेलू सिलेंडरों के मामले में हुए नियम परिवर्तन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, 'घरेलू LPG सिलेंडरों के मामले में ग्राहक अब पिछली डिलीवरी की तारीख से 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे, जबकि पहले यह समय सीमा 21 दिन की थी।' हालांकि तेल कंपनियों के हवाले से उन्होंने यह भी दावा किया कि LPG की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। साथ ही गुप्ता ने बताया कि, ‘तेल कंपनियां मामले का रिव्यू कर रही हैं और जिला प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। घरेलू LPG की सप्लाई में कोई कमी नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सालभर में 19वीं बार उधारी पर भड़के पटवारी, बोले- मोहन सरकार की राजनीतिक अय्याशी…

सिलेंडर मिलने में लोगों को हो रही परेशानी

हालांकि भले ही अधिकारी सिलेंडर सप्लाई में कमी नहीं होने का दावा कर रहे हों, लेकिन फिर भी गैस वितरण केंद्रों पर घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, और सिलेंडर मिलने में हो रही देरी से लोग परेशान हो रहे हैं।

सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे कई लोगों ने दावा किया कि स्लिप मिलने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने का दावा किया। एक ग्राहक, अंजू विश्वकर्मा ने ANI को बताया, 'हमें गैस सिलेंडर मिलने में बहुत परेशानी हो रही है। स्लिप मिलने के बाद भी हमें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मैं छुट्टी लेकर सिलेंडर लेने आई थी, लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिला।' एक अन्य ग्राहक जयपाल बागड़े ने कहा कि उन्हें गैस सिलेंडर लेने का टाइम दिया गया था, लेकिन फिर कहा गया कि आज नहीं, कल मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की बड़ी साजिश बेनकाब, साध्वी समेत 2 पर FIR

कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से परेशान हुए व्यापारी

दूसरी तरफ, एक दुकानदार राजकुमार जैन ने कमर्शियल गैस सिलेंडर पर वितरण पर लगी अस्थायी रोक की वजह से बहुत दिक्कतें होने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स को दिक्कतें हो रही हैं क्योंकि सिर्फ एक-दो दिन का स्टॉक बचा है। उधर व्यापारिक संगठनों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मसले का हल निकालने की अपील की है ताकि व्यावसायिक गतिविधियों पर असर न पड़े।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।