After HC verdict Hindu petitioners seek free entry for devotees at Bhojshala भोजशाला में पूजा-पाठ की अनुमति के बाद हिंदू पक्ष ने कर दी नई मांग, ASI को आवेदन भेजा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भोजशाला में पूजा-पाठ की अनुमति के बाद हिंदू पक्ष ने कर दी नई मांग, ASI को आवेदन भेजा

मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित करने और पूजा-पाठ की अनुमति मिलने के बाद हिंदू पक्ष ने एक नई मांग कर दी है। 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' ने इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक आवेदन भेजा है। 15 मई के अपने फैसले में हाई कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर घोषित किया था।

Thu, 21 May 2026 11:05 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, इंदौर
share
भोजशाला में पूजा-पाठ की अनुमति के बाद हिंदू पक्ष ने कर दी नई मांग, ASI को आवेदन भेजा

मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित करने और पूजा-पाठ की अनुमति मिलने के बाद हिंदू पक्ष ने एक नई मांग कर दी है। 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' ने इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक आवेदन भेजा है। 15 मई के अपने फैसले में हाई कोर्ट ने भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर घोषित किया था।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा धार के भोजशाला परिसर को वाग्देवी मंदिर घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद हिंदू पक्ष के दो याचिकाकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त प्रवेश की मांग की है। साथ ही दावा किया है कि परिसर के नीचे हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां दबी हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धार भोजशाला में 721 साल बाद शुक्रवार को होगी महाआरती, प्रशासन अलर्ट;कड़ी सुरक्षा

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने की मांग

'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' से जुड़े याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को दिए अपने आवेदन में कहा कि श्रद्धालुओं से मौजूदा एक रुपए का प्रवेश शुल्क भी नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रवेश शुल्क लेना 15 मई के हाई कोर्ट के उस आदेश की अवहेलना के बराबर है, जिसमें इस जगह को एक मंदिर के रूप में मान्यता दी गई थी।

इस्लामी प्रतीकों को हटाने की भी मांग

इसके अलावा गोयल ने परिसर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बंद पड़े एक कमरे को तुरंत खोलने की भी मांग की। उनका दावा है कि यह कमरा मंदिर की मूल संरचना का ही एक हिस्सा है। साथ ही उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर परिसर से अनाधिकृत इस्लामी प्रतीकों को हटाने की भी मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाग्देवी, अंबा या सरस्वती? जिस मूर्ति पर टिका भोजशाला फैसला, वह अभी कहां है

हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां

एक अन्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने भी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और एएसआई को भेजे गए एक अलग आवेदन में इसी तरह की मांग की है। तिवारी ने दावा किया कि स्थानीय लोगों में गहरी आस्था है कि इस परिसर के नीचे भगवान हनुमान और अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां दबी हुई हैं। उन्होंने इन मूर्तियों को बाहर निकालने और फिर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उन्हें पुनः स्थापित करने के लिए उस स्थल की वैज्ञानिक खुदाई कराए जाने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजशाला का संघर्ष; खाईं लाठियां, जेल भी गए, कौन हैं अशोक जैन और विमल गोधा?

हाई कोर्ट ने वाग्देवी मंदिर घोषित किया

बता दें कि 15 मई के अपने फैसले में हाई कोर्ट ने भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को वाग्देवी मंदिर घोषित किया था। कोर्ट ने एएसआई के 7 अप्रैल 2003 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुसलमानों को शुक्रवार को वहां नमाज पढ़ने और हिंदुओं को सिर्फ मंगलवार को पूजा करने की अनुमति दी गई थी। फैसले के मद्देनजर 16 मई को एएसआई ने हिंदुओं को पूजा-पाठ और अन्य उद्देश्यों के लिए इस स्मारक तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंचने की अनुमति दे दी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।