2 child kidnap in indore police busted matter 2 दिन तक रेकी की, मासूमों को बगीचे से कर लिया किडनैप; इंदौर पुलिस ने 5 घंटे में किया खुलासा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2 दिन तक रेकी की, मासूमों को बगीचे से कर लिया किडनैप; इंदौर पुलिस ने 5 घंटे में किया खुलासा

इंदौर में गुरुवार शाम बच्चों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया। घर के पास बगीचे में खेल रहे दो मासूमों को निशाना बनाकर चार आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अगवा किया और फिरौती की मांग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 24 April 2026 12:45 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
2 दिन तक रेकी की, मासूमों को बगीचे से कर लिया किडनैप; इंदौर पुलिस ने 5 घंटे में किया खुलासा

इंदौर में गुरुवार शाम बच्चों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया। घर के पास बगीचे में खेल रहे दो मासूमों को निशाना बनाकर चार आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अगवा किया और फिरौती की मांग कर दहशत फैला दी। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले दो दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे और बच्चों के हाव-भाव देखकर उन्हें आसान शिकार समझ बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि कर्ज में डूबे इन आरोपियों ने पैसों की हवस में मासूमों को निशाना बनाया। इस गिरोह में शामिल राधिका नाम की युवती फ्लिपकार्ट में काम करती है। पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर किडनैपिंग की साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

कब क्या हुआ

गुरुवार शाम करीब 7:40 बजे इंदौर में खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया, जब बगीचे में खेल रहे मासूम नैतिक (डुग्गु) और सम्राट को एक युवती बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। रात 8 बजे तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ दिखा कि दोनों बच्चे एक युवती के साथ बगीचे से बाहर निकलते हैं और थोड़ी दूरी पर एक कैब में बैठकर फरार हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में मोहन यादव का प्रचार, डीएमके-कांग्रेस पर हमला

व्हाट्सऐप कॉल कर मांगे 15 लाख रुपए

रात 11 बजे के बाद मामला और भयावह हो गया, जब नैतिक की मां के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। कॉल करने वाली युवती ने धमकी दी कि रकम नहीं दी तो बच्चों को दूर ले जाया जाएगा। एक के बाद एक कई कॉल्स ने परिवार को दहशत में डाल दिया। इस बीच एसीपी तुषार सिंह ने परिजनों से रकम जुटाने को कहा, जिससे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया क्योंकि दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। पड़ोसियों ने मिलकर करीब साढ़े सात लाख रुपये तक जुटा लिए, जबकि बच्चों की मांओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में इंजीनियरों के लिए शानदार नौकरी, 1.77 लाख तक होगी सैलरी

इधर, पुलिस ने बिना शोर किए तकनीकी जाल बिछाया और मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी व सर्विलांस के जरिए दत्त नगर में दबिश दी। देर रात कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल युवती को धर दबोचा गया और दोनों बच्चों को सकुशल छुड़ा लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले कई दिनों से बच्चों को टारगेट कर रहे थे। वे मासूमों को पिल्ले, खरगोश और अन्य जानवर दिखाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे थे।

लालच का जाल बिछाकर मासूमों को फंसाया

इस खौफनाक अपहरण की साजिश बेहद चालाकी से रची गई थी, जहां आरोपियों ने मासूम बच्चों की मासूमियत को ही हथियार बना लिया। नैतिक के चाचा राहुल सोनकर के अनुसार, बच्चे रोज की तरह मोहल्ले के बगीचे में खेलने जाते थे, जहां पिछले तीन-चार दिनों से एक संदिग्ध युवती लगातार मंडरा रही थी। वह धीरे-धीरे बच्चों से घुल-मिल गई और भरोसा जीतने के बाद उन्हें अपने जाल में फंसाने लगी। युवती बच्चों को पिल्ले, कबूतर, सफेद चूहे, खरगोश और बिल्ली जैसे जानवरों की कहानियां सुनाकर उन्हें लुभाती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: पन्ना अभयारण्य में बाघिन ने मवेशियों का शिकार किया, हाईअलर्ट

इतना ही नहीं, आरोपियों ने साजिश को और मजबूत बनाने के लिए बच्चों को मोबाइल पर जानवरों के वीडियो भी दिखाए। उनके साथ एक युवक भी आता था, जो बच्चों को लालच देता कि उनके साथ चलो तो ये सभी जानवर और पिंजरे गिफ्ट में मिलेंगे। इस सुनियोजित चाल में फंसकर मासूम बच्चे बिना खतरे को समझे उनके साथ चले गए। पुलिस मान रही है कि इसी सोची-समझी योजना के तहत आरोपियों ने बच्चों को बहलाकर अगवा किया।

रिपोर्ट - हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।