15 year old girl died while studying at home silent attack suspected in Bhind Madhya Pradesh MP : घर पर पढ़ते हुए निकल गए 15 साल की छात्रा के प्राण, मौत के पीछे साइलेंट अटैक की आशंका, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : घर पर पढ़ते हुए निकल गए 15 साल की छात्रा के प्राण, मौत के पीछे साइलेंट अटैक की आशंका

मध्य प्रदेश में भिंड जिले के आलमपुर के करीब तालगांव में घर के अंदर पढ़ाई करते समय 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है।  

Sun, 8 March 2026 10:07 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share
MP : घर पर पढ़ते हुए निकल गए 15 साल की छात्रा के प्राण, मौत के पीछे साइलेंट अटैक की आशंका

मध्य प्रदेश में भिंड जिले के आलमपुर के करीब तालगांव में घर के अंदर पढ़ाई करते समय 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा की अचानक मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है। मृतक छात्रा की पहचान उर्वागी दुबे उर्फ गुनगुन के रूप में हुई है। बेटी इस तरह अचानक मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनी ट्रैप से 8 तोला सोना लूटने वाली कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार, बेटी भी थी शामिल

जानकारी के अनुसार, घटना के समय उर्वागी के पिता विनय कुमार दुबे स्कूल गए हुए थे, जबकि मां बगल के कमरे में टीवी देख रही थीं। उसके छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे।स्कूल से लौटने के बाद पिता ने उर्वागी को कई बार आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर वे उसे देखने बगल के कमरे में गए, जहां वह बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिली। परिजन तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वहां से उसे अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई में काफी होशियार थी उर्वागी

परिजनों के अनुसार, उर्वागी पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसने हाल ही में दसवीं क्लास का अंतिम पेपर दिया था और परिजनों को बताया था कि उसे 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। परीक्षा अच्छी जाने के कारण वह काफी खुश भी नजर आ रही थी। उर्वागी के पिता विनय कुमार दुबे अरूसी हाईस्कूल में पदस्थ हैं। घटना के बाद से परिवार में गम का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ बिस्तर में 12 घंटे तड़पती रही

डॉक्टर ने मौत के पीछे साइलेंट अटैक की आशंका जताई

डॉक्टर ने बताया है कि छात्रा की मौत साइलेंट अटैक से होने की संभावना है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारण स्पष्ट हो जाएगा। डॉक्टर ने बताया है कि बच्चों में भी साइलेंट अटैक की घटनाएं लगातार तेजी से बढ़ रही है, इसलिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत आवश्यक है। माता-पिता से अपील है कि पैकेट वाली कोई भी सामग्री बच्चों को न खिलाएं। जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही ज्यादा मोबाइल देखना भी साइलेंट अटैक का एक कारण माना जा रहा है।

रिपोर्ट : अमित कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेत में दर्द से कराह रही महिला की नाक और जीभ कटी हुई थी, अस्पताल में मौत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।