AC ऑन करने के पहले ये 3 काम जरूर करें, बिजली का बिल आएगा कम why your ac not cooling fast 3 mistakes avoid to save electricity bill, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

AC ऑन करने के पहले ये 3 काम जरूर करें, बिजली का बिल आएगा कम

3 Steps to reduce electricity bill from AC: एसी चलाने वाले अक्सर शिकायत करते हैं कि उनका बिल ज्यादा आता है। जबकि वो ये 3 गलती हर रोज दोहराते हैं जो उनके एसी से आने वाले बिजली के बिल को बढ़ाती है।

Sun, 31 May 2026 08:02 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
AC ऑन करने के पहले ये 3 काम जरूर करें, बिजली का बिल आएगा कम

तेज धूप और गर्मी से कमरा बिल्कुल गर्म हो जाता है और कमरे में घुसने के साथ ही लोग एसी को ऑन कर देते हैं। लेकिन कमरा फौरन ठंडा नहीं होता। ऐसे में लोगों को लगता है कि शायद एसी कूलिंग कम कर रही है, जबकि एसी के जल्दी कमरा ठंडा ना करने के पीछे कई कारण छिपे होते हैं। आपका बंद कमरा जहां का तापमान बहुत ज्यादा था, ऊपर से कमरे में वेंटिलेशन नहीं थी, जिससे गर्म हवा उसी कमरे में मौजूद है। ऐसे में जब आप एसी चलाते हैं तो एसी को कूलिंग करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। नतीजा बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। कमरे में एसी ऑन करने से पहले ये 3 काम जरूर करें। जिससे कूलिंग भी जल्दी होगी और साथ ही बिजली का बिल भी कम आएगा।

AC ऑन करने से पहले ये 3 काम जरूर करें

घर की गर्म दीवारें, जमीन, फर्नीचर से कमरे के तापमान को बढ़ा देती हैं। खासतौर पर लोग एसी वाले रूम को बंद करके रखते हैं। ये आदत एसी बंद होने पर भी रहती। कमरा बंद है तो वहां की हवा और दीवार सब गर्म होती है, एसी को पहले ये सारी चीजें ठंडी करनी पड़ती है, इसीलिए एसी कूलिंग करने में देर करती है और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है।

कमरे में वेंटिलेशन बढ़ाएं

कमरे में एसी चलाने के पहले वहां का वेंटिलेशन सही करें। कमरे को थोड़ी देर के लिए खोल दें जिससे गर्म हवा बाहर निकल जाएं। वहीं जब एसी चल रही हो तो कमरा अच्छी तरह से बंद हो, खिड़कियां बंद होने के साथ हैवी परदे लगे हो। जिससे ठंडी हवा बाहर ना जाए।

फैन ऑन कर दें

सीलिं ग फैन को चला दें। ये गर्म हवा को तेजी से घर के बाहर करेगी और कमरे का तापमान कंट्रोल में हो जाएगा। ये छोटा सा काम वेंटिलेशन को बनाकर रखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:800 रुपये में शख्स ने घर को किया 15 डिग्री तक ठंडा, अपनाया ये देसी जुगाड़

एसी को बिल्कुल 16-18 पर कर देने से जल्दी कूलिंग नहीं होगी

एसी जल्दी ठंडा करे इसके लिए लोग एसी को एकदम कम तापमान पर सेट करने लगते हैं। 16 या 18 पर चलाने से एसी कमरे को जल्दी ठंडा नहीं करेगी। उसे उतना ही वक्त लगेगा जितना आप 24 पर करके ठंडा करेंगे। इसलिए एसी ऑन करने के साथ एक आइडियल टेंपरेचर 24 या 26 डिग्री सेट कर दें। ऐसा करने से एसी पर लोड नहीं बढ़ेगा और कमरा भी उतने ही टाइम में ठंडा होगा।

ये 3 आदतें आपके कमरे की कूलिंग को फास्ट करेंगी और आपके बिजली के बिल पर भी एक्सट्रा प्रेशर नहीं डालेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली का बिल हो जाएगा आधा! ये 10 आदतें आज से ही अपना लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।