800 रुपये में शख्स ने घर को किया 15 डिग्री तक ठंडा, अपनाया ये देसी जुगाड़ viral video men claims rooftop temperature 15 degree drop after painted with limestone and fevicol, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

800 रुपये में शख्स ने घर को किया 15 डिग्री तक ठंडा, अपनाया ये देसी जुगाड़

DIY trick to make home cool without AC: बगैर एसी-कूलर घर को मात्र 800 रुपये में परमानेंट ठंडा करने का देसी हैक शख्स ने शेयर किया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी जान लें क्या है वो देसी हैक।

Thu, 28 May 2026 07:40 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
800 रुपये में शख्स ने घर को किया 15 डिग्री तक ठंडा, अपनाया  ये देसी जुगाड़

चिलचिलाती धूप और गर्मी से घरों के अंदर लोगों का बुरा हाल हो रहा। सीधे कंक्रीट की छतों पर धूप लगती है तो वो तवे की तरह गर्म हो जाती है। जिससे घर के अंदर का तापमान बढ़ जाता है और छत पर तो आप नंगे पाव चलने की भूल कर ही नहीं सकते। ऐसे में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने बताया कि उसने घर की छत को ठंडा करने का देसी जुगाड़ खोज लिया है। जिससे उसके घर का तापमान काफी कम हो गया है। शख्स ने दावा किया है कि इस जुगाड़ की मदद से लगभग 15 डिग्री तक तापमान कम हो जाता है। वीडियो में बताया कि इस देसी जुगाड़ वाले पेंट को लगाने से तपती धूप और 45 डिग्री पहुंच रहे तापमान में भी उसके घर की छत का टेंपरेचर 28 से 30 डिग्री तक ही रहेगा। आप भी जान लें क्या है वो देसी जुगाड़, जो घर की छत को ठंडा करने के लिए यूज किया गया है।

चूना और फेवीकोल को मिलाकर किया घर की छत पर पेंट

घर की छत का तापमान करने का बहुत ही सस्ता और आसान देसी जुगाड़ शख्स ने शेयर किया है। उसने बताया कि अपने घर की छत को पेंट करने के लिए उसने बुझा चूना और फेवीकोल का यूज किया है और इस प्रोसेस को फॉलो किया।

  • सबसे पहले 20 किलो चूना लें और उसे 50 लीटर पानी में भिगों दें।
  • रातभर के लिए इस चूने को भिगोकर छोड़ दें।
  • सुबह जब ये चूना ठंडा हो जाएगा तो इसे ही बुझा चूना बोलते हैं। अब इस चूने में 5 लीटर के करीब फेवीकोल डालें और किसी लकड़ी की मदद से अच्छी तरह से घोल लें।
  • इस घोल में एक केमिकल डॉक्टर फिक्सिट का 301 नंबर मिलाएं। और इससे पूरी छत पर पेंट कर दें।
  • अगर बचे तो दूसरा कोट करें नहीं तो एक कोट में भी इफेक्टिव रिजल्ट देखने को मिलेगा। इस देसी जुगाड़ को ट्राई करने के लिए अपने घर की छत की माप करके लिक्विड बनाएं और यूज करें।
  • इसे पेंट करने के बाद घर के टेंपरेचर में काफी अंतर देखने को मिलेगा। छत पर धूप का असर कम होने से कमरों में पंखे की हवा ठंडी महसूस होगी और कमरे का तापमान भी कम होगा। जिससे दिनरात कूलर और एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे खास बात कि इस पूरे पेंट को करने में शख्स के मात्र 800 रुपये खर्च हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।