जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन Know All about Jaipur and Udaipur unique holi celebrations, Travel news in Hindi - Hindustan
More

जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन

Jaipur and Udaipur Holi Details: जयपुर और उदयपुर दोनों की जगह अपने रॉयल कल्चर के लिए फेमस हैं। यहां होने वाली होली भी काफ रॉयल होती है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जानिए क्या है यहां के होली सेलिब्रेशन में खास-

Tue, 17 Feb 2026 08:40 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन

होली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को रहता है। वैसे तो इस त्योहार को दुनियाभर में मनाया जाता है, लेकिन भारत की कुछ जगहों की होली सबसे खास होती है। होली के मामले में मथुरा वृंदावन का सेलिब्रेशन नंबर वन होता है। लेकिन उदयपुर और जयपुर का रंगोत्सव भी कुछ कम नहीं है। यहां होने वाले सेलिब्रेशन को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप रॉयल होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इन दोनों में से किसी एक जगह को चुन सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं जयपुर और उदपुर में होने वाले होली सेलिब्रेशन की खासियत।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृंदावन में खूब हो रही है होली, जाने बांके बिहारी में रंगोत्सव की तारीखें

उदयपुर में होने वाली होली

शाही होली का मजा लेना चाहते हैं तो उदरपुर जाएं। यहां के सिटी पैलेस में शाही होलिका दहन होता है। मेवाड़ के महाराजा शाही बैंड और सजे-धजे घोड़ों के साथ राजमहल से मानेक चौक तक एक भव्य जुलूस निकलता है। फिर दहन के बाद पारंपरिक डांस होता है और इस दौरान आप शानदार आतिशबाजी का मजा ले सकते हैं। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आपको टिकट लेना होगा। कोशिश करें कि इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए आप पहले से बुकिंग कराएं। होलिका दहन के अगले दिन गंगौर घाट और जगदीश मंदिर में सुबह रंगों का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। सुबह 5:00 बजे जगदीश मंदिर में फूलों की होली और भक्ति गीतों का आनंद लें। फिर गंगौर घाट जाएं। यह वह जगह है जहां सबसे मनमोहक होली उत्सव होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुष्कर में मजेदार होता है होली सेलिब्रेशन, जानें डेट, पास और काम आने वाली 3 टिप

जयपुर में होने वाली होली

जयपुर में रंगोत्सव कई ऐतिहासिक स्थलों पर मनाया जाता है। ये उत्सव बेहद खास होता है। जयपुर के सिटी पैलेस में शाही परिवार घूमर और कालबेलिया, ढोल की थाप और नेचुरल रंगों के साथ एक सार्वजनिक प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आपको टिकट लेना होगा। इसके अलावा गोविंद देव जी मंदिर में फूलों वाली होली भी काफी खास होती है। इसका मजा लेने के लिए यहां जरूर जाएं। यहां पुजारी और भक्त एक-दूसरे पर पानी की बजाय ढेर सारी फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृंदावन में देख आएं फूलों की होली, सेफ्टी टिप्स के साथ जानें कहां घूमें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।