भारत के इस शहर में बैन है नॉन-वेज, हर जगह मिलता है शाकाहारी खाना और रूल तोड़ने पर मिलेगी सजा! which indian city where non veg is banned and you will get only veg food and punishment if you breaking the rule, Travel news in Hindi - Hindustan
More

भारत के इस शहर में बैन है नॉन-वेज, हर जगह मिलता है शाकाहारी खाना और रूल तोड़ने पर मिलेगी सजा!

भारत में कई ऐसे राज्य और शहर हैं, जो अपनी खूबसूरती और स्वादिष्ट खान-पान के लिए जाने जाते हैं। तो वही एक ऐसा शहर भी है, जहां नॉन-वेज पूरी तरह से बैन है और अगर आप इसे खाते या बेचते हैं, तो सजा हो सकती है।

Sun, 15 Feb 2026 03:53 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत के इस शहर में बैन है नॉन-वेज, हर जगह मिलता है शाकाहारी खाना और रूल तोड़ने पर मिलेगी सजा!

भारत में ऐसे कई राज्य और शहर हैं, जो अपनी खूबसूरती और खान-पान के लिए जाने जाते हैं। हर इंसान अलग जगहों को एक्सप्लोर करता है, तो वहां का लोकल फूड और जगहों को जरूर देखने-चखने जाता है। लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहां पर नॉन-वेज फूड बिल्कुल बैन है और नॉन-वेज लवर्स भी यहां मांस, मछली, अंडा भी नहीं खा सकते हैं। अगर यहां पर कोई नॉन-वेज बेचता या खाता पाया जाता है, तो उसके लिए सजा भी तय है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर भारत में ये जगह कहां है और यहां मांसाहारी भोजन बैन क्यों है? चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको देते हैं।

कौन सी जगह

भारत के गुजरात राज्य के भावनगर जिले में मौजूद है पालीताना शहर। इस शहर में ही नॉन-वेज पूरी तरह से बैन है और यहां पर कोई जीव को काटकर बेच भी नहीं सकता। अगर कोई भी इसे बेचता या फिर खाता पाया जाता है, तो उसे सजा देने का प्रावधान है। सिर्फ मांस-मछली नहीं यहां पर अंडा भी बैन है। अंडा बिक्री पर भी यहां रोक लगा दी गई है।

कारण क्या है

पालीताना शहर में नॉन-वेज बैन होने के पीछे का कारण है, वहां मौजूद जैन धर्म के मंदिर। दरअसल, इस शहर के शत्रुंजय पहाड़ी पर बने करीब 800 से ज्यादा संगमरमर के जैन मंदिर बने हुए हैं। जो यहां की धार्मिक सभ्यता और इतिहास को दर्शाते हैं। इस शहर में जैन समुदाय के लोग ज्यादा है और जैन धर्म में अहिंसा को सर्वोच्च सिद्धांत माना जाता है। इस धर्म में किसी भी जीव को हानि पहुंचाना महापाप माना जाता है। इसी वजह से लंबे समय से जैन समुदाय के लोग यहां नॉन-वेज बैन करने की मांग कर रहे थे। करीब 200 जैन मुनियों ने हड़ताल भी की थी। उनकी हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने 250 से ज्यादा कसाइयों की दुकानें बंद करवा दी और यहां पर नॉन-वेज खाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अब इस शहर को पूरी तरह से वेजिटेरियन घोषित कर दिया गया है। पालीताना दुनिया का पहला वेजिटेरियन शहर बन चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं भारत के 5 सबसे सुंदर गांव, इनकी खूबसूरती देख भूल जाएंगे विदेश

नए नियम क्या है

पालीताना अब पूरी तरह से धर्म से जुड़ा शहर बन चुका है, जहां पर मांस-मछली को दूर रखा जाता है। नए निमयों के मुताबिक, अगर आप पालीतान में नॉन-वेज बेचते हुए पाए जाते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पालीतान प्रशासन ने इस नियम को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं और इस फैसले का असर पसोड़ी शहरों पर भी पड़ा है। गुजरात के कई शहरों में खुले में नॉन-वेज बेचने और पकाने पर रोक लगा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के इस शहर को क्यों कहा जाता है 'सिल्वर सिटी', जानें दिलचस्प कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।