करवाचौथ सेलिब्रेशन में नहीं रहेगी कोई कमी, दिन यादगार बनाने के लिए इन जगहों पर जाएं visit these places For Memorable Karwa Chauth 2024 Celebration, Travel news in Hindi - Hindustan
More

करवाचौथ सेलिब्रेशन में नहीं रहेगी कोई कमी, दिन यादगार बनाने के लिए इन जगहों पर जाएं

  • इस साल करवा चौथ को खास बनाने के लिए आप घूमने की कुछ जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर करवाचौथ सेलिब्रेशन के लिए कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं आप भी जानिए-

Mon, 14 Oct 2024 09:08 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
करवाचौथ सेलिब्रेशन में नहीं रहेगी कोई कमी, दिन यादगार बनाने के लिए इन जगहों पर जाएं

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारी सीजन भी स्टार्ट हो जाता है। इस समय के बाद से एक के बाद एक त्योहार आते रहते हैं। अब बहुत जल्द महिलाओं का फेवरिट त्योहार करवाचौथ आने वाला है। इस मौके पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। सुबह से शुरू होने वाला ये उपवास रात को चांद देखने के बाद खोला जाता है। वैसे तो घर की छतों से चांद देखा जाता है, लेकिन इस दिन आप अपनी पत्नी के साथ किसी सुंदर जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां जाकर सेलिब्रेशन और भी खास बन जाएगा। देखिए, करवाचौथ पर पत्नि के साथ जाने के लिए बेस्ट प्लेस-

1) उदयपुर

करवा चौथ के लिए आप उदयपुर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक उदयपुर करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए अच्छी है। आप पिछोला झील पर नाव की सवारी कर सकते हैं और यहीं से चांद का नजारा देख के आप अपना व्रत खोल सकती हैं।

2) आगरा

प्यार की निशानी ताज महल करवा चौथ मनाने के लिए बेस्ट है। आगरा में रह रहे कपल्स के लिए ये जगह अच्छी है। आप करवाचौथ की सुबह स्मारक घूमने जा सकते हैं और फिर रात के समय मेहताब बाग से ताज महल और चांद का नजारा देखते हुए व्रत खोलें।

3) मनाली

नेचर लवर लोगों को पार्टनर के साथ इस जगह पर जाना चाहिए। खूबसूरत घाटियों, नदियों और बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन को एंजॉय कर सकते हैं। यहां हिडिम्बा देवी मंदिर जाएं और पहाड़ों के नजारे को एंजॉय करते हुए करवाचौथ का उपवास खोलें। ये वाकई में बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा।

4) केरल

केरल में कई जगह हैं जहां लोग करवा चौथ शांति से मना सकते हैं। आराम करते हुए एक हाउसबोट में खूबसूरत झील के बीच में चांद को देखकर उपवास खोले और यहां के टेस्टी खाने का स्वाद चखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के पास घूमने की जगह जहां एक दिन में घूमकर लौट सकते हैं,छुट्टी के दिन जाएं
ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट से थोड़ी दूर हैं ये घूमने की जगह, वीकेंड पर बनाएं जाने का मन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।