दिल्ली के पास घूमने की जगह जहां एक दिन में घूमकर लौट सकते हैं, छुट्टी के दिन बनाएं प्लान Places For One Day Trip Near Delhi make plans on holidays, Travel news in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली के पास घूमने की जगह जहां एक दिन में घूमकर लौट सकते हैं, छुट्टी के दिन बनाएं प्लान

  • Places For One Day Trip: घूमने के लिए अगर आपको छुट्टी नहीं मिल रही है और आप एक दिन में घूमकर वापिस लौटना चाहते हैं तो देखिए कुछ जगह, जो दिल्ली के पास है और इन जगहों से एक दिन में लौट सकते हैं।

Mon, 16 Sep 2024 02:59 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली के पास घूमने की जगह जहां एक दिन में घूमकर लौट सकते हैं, छुट्टी के दिन बनाएं प्लान

टाइम की कमी हो और माइंड फ्रेश करने के लिए घूमने का मन हो तो आप ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जहां से एक दिन में वापिस लौट सकते हैं। दिल्ली के पास ऐसी कुछ जगह हैं, जहां से आप एक दिन में घूमकर वापिस लौट सकते हैं। इस रविवार मूड फ्रेश करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो देखिए दिल्ली के पास घूमने की कुछ जगह।

नूर महल

नूर महल दिल्ली के पास एक हेरिटेज होटल है। यहां पर भव्य मुगल और राजपूत वास्तुकला को आप करीब से देख सकते हैं। यहां पर महल में स्पा और वेलनेस सेंटर भी हैं जहां आप आराम के घंटों का मजा ले सकते हैं। अक्टूबर से फरवरी का महीना यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा है। ये सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।

सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी

सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी नेचर के बीच फुर्सत के पल बिताने के लिए एक अच्छी जगह है। इस जगह पर अलग-अलग तरह के पक्षी आपको दिखाई देते हैं। इसके अलावा प्राकृतिक सुंदरता और झील का नजारा फोटोग्राफी करने के लिए काफी अच्छा है। ये जगह सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुली रहती है। यहां अंदर जाने के लिए एंट्री टिकट लेनी होगी।

नीमराना फोर्ट

मूड फ्रेश करने के लिए अगर आप किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो नीमराना फोर्ट पैलेस में कुछ समय बिता सकते हैं। यह जयपुर का एक हेरिटेज रिसॉर्ट है जो पर्यटकों के बीच बेहद फेमस है। यहां आप खूबसूरत वास्तुकला देख सकते हैं और आयुर्वेदिक स्पा का भी मजा ले सकते हैं। यहां आप ऊंट की सवारी, पुरानी कार की सवारी, जिपलाइनिंग का मजा ले सकते हैं।

सरिस्का नेशनल पार्क

दिल्ली के पास एक खूबसूरत पार्क को देखना चाहते हैं तो यहां जाएं। ये दिल्ली से 204 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप कई साहसिक एक्टिविटीज के साथ मजेदार दिन बिता सकते हैं। जीप सफारी इस नेशनल पार्क के आकर्षण का केंद्र है। इस नेशनल पार्क में अलग-अलग तरह के पक्षियों को भी देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पितरों से आशीर्वाद पाने के लिए इन जगहों पर किया जाता है पिंड दान, मिलता है मोक्ष

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।