Travel: हर कढ़ाई में छुपा है इतिहास, जानें भारत की Embroidery City के बारे में!
भारत का ये ऐतिहासिक शहर अपनी नाजुक कढ़ाई, शाही तहजीब और सदियों पुरानी कला के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां की हस्तकला ना सिर्फ फैशन, बल्कि सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है।
Fri, 30 Jan 2026 02:20 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान

भारत की सांस्कृतिक विरासत में कुछ शहर ऐसे हैं जिन्होंने अपनी कला और परंपराओं से पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। ऐसा ही एक शहर है जिसे ‘सिटी ऑफ एम्ब्रॉयडरी’ कहा जाता है। यहां की कढ़ाई केवल कपड़ों की सजावट नहीं बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक जीवित कला है। महीन धागों, हाथ की सुई और बारीक डिजाइनों से तैयार कारीगरी इस शहर की आत्मा में रची-बसी है।
City of Embroidery
- यह शहर है लखनऊ, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है। लखनऊ अपनी मशहूर चिकनकारी कढ़ाई के लिए जाना जाता है जिसकी शुरुआत मुगल काल से मानी जाती है। कहा जाता है कि यह कला नूरजहां के जमाने में यहां आई और धीरे-धीरे लखनऊ की पहचान बन गई। आज यहां के कारीगर सफेद कपड़े पर महीन फूलों, बेलों और ज्यामितीय डिजाइनों से ऐसी कढ़ाई करते हैं, जिसे पूरी दुनिया सराहती है।
- Fashion Trends: लखनऊ की चिकनकारी की खास बात यह है कि यह पूरी तरह हाथ से की जाती है। एक चिकनकारी परिधान को तैयार करने में कई कारीगर शामिल होते हैं- डिजाइन बनाने से लेकर सिलाई और फिनिशिंग तक। यही वजह है कि हर पीस यूनिक होता है। चिकनकारी साड़ी, कुर्ता, दुपट्टा और अब वेस्टर्न ड्रेसेज तक में लोकप्रिय हो चुकी है।
- Places to Visit: इस शहर की खूबसूरती सिर्फ कढ़ाई तक सीमित नहीं है। लखनऊ को उसकी नवाबी तहजीब, नफासत भरी भाषा और मेहमाननवाजी के लिए भी जाना जाता है। बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और हुसैनाबाद क्लॉक टावर जैसे ऐतिहासिक स्थल इसकी शाही विरासत की झलक दिखाते हैं। वहीं, अमीनाबाद और चौक जैसे बाजार चिकनकारी की खरीदारी के लिए स्वर्ग माने जाते हैं।
- Food: खाने की बात करें तो यहां की अवधी किचन- कबाब, बिरयानी और शीरमाल- हर ट्रैवलर के दिल को जीत लेती है। कुल मिलाकर, यह शहर सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि कला, इतिहास और संस्कृति को महसूस करने का अनुभव है। अगर आप भारतीय हस्तकला और विरासत में रुचि रखते हैं तो यह शहर आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन