भारत से वियतनाम जाने में टोटल कितना खर्चा आता है? कब और कहां-कहां घूमने जाएं
भारत से वियतनाम घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप की पूरी डिटेल्स यहां जान लीजिए। आने-जाने का खर्चा, खाने-रहने का किराया और घूमने की जगहों के बारे में।

भारत से कई लोग वियतनाम छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित वियतनाम एक आकर्षक देश है, जिसकी राजधानी हनोई और सबसे बड़ा शहर हो ची मिन्ह सिटी है। वियतनाम अपनी सुंदर, स्वादिष्ट खाने, नेचुरल ब्यूटी, प्राचीन मंदिरों और बीचेस के लिए फेमस है। वियतनाम जाना भारतीयों के लिए आसान है, यहां पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा इंडियन्स को मिलती है। अगर आप वियतनाम घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो 7-8 दिनों के हिसाब से पूरा खर्चा हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए पूरी ट्रिप कॉस्ट बताते हैं।
आने-जाने का खर्चा
वियतनाम आप भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से जा रहे हैं, तो फ्लाइट का एक तरफ का खर्चा ₹18,000 – ₹28,000 तक का हो सकता है। अगर लेट बुकिंग या पीक सीजन में जा रहे हैं, तो फ्लाइट का टिकट 30 हजार तक हो सकता है। ये टिकट प्राइस प्रति व्यक्ति के हिसाब से बताया जा रहा है और सिर्फ जाने का है। वहां से रिटर्न फ्लाइट का खर्चा भी इसके आस-पास होगा।
वीजा फीस
वियतनाम के एयरपोर्ट पर पहुंचकर भारतीयों को वीजा मिल जाता है लेकिन उसकी फीस वहां भरनी पड़ेगी। इसकी फीस 2000 से 5000 रुपये के बीच हो सकती है। आप ई-वीजा के लिए पहले से अप्लाई कर सकते हैं और फीस भर सकते हैं। इससे एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।
होटल का किराया
प्रति व्यक्ति के हिसाब से होटल का खर्चा एक रात का ₹500 – ₹1,500 तक होगा। अगर आप 7 दिन की ट्रिप प्लान करेंगे, तो ₹3,500 – ₹10,500 के बीच किराया पड़ेगा। बाकि ये प्राइस आपके होटल एरिया और सर्विस के ऊपर भी निर्भर करेंगे। हम मिड रेंज वाले होटल का खर्चा बता रहे हैं।
फूड
वियतनाम का लोकल फूड आपको 200 से 500 तक में मिल जाएगा और महंगे होटल का खाने का खर्चा 1000 रुपये से शुरू होगा। 7 दिन की ट्रिप में आपके खाने का खर्चा 4 से 5 हजार के बीच हो सकता है।
लोकल साधन
वियतनाम घूमने के लिए आप लोकल साधन जैसे टैक्सी-कैब ले सकते हैं। टैक्सी-कैब-बस का किराया 100 से 500 प्रति राइड होगा। शहर के बीच चलने वाली मेट्रो 300 से 1000 रुपये के बीच होगी। शहर में घूमने के लिए 5 हजार रुपये तक का खर्चा हो सकता है।
कहां-कहां घूमें
अगर आप वियतनाम की राजधानी हनोई जा रहे हैं, तो होआन कीएम लेक, ओल्ड क्वार्टर, हो ची मिन्ह मकबरा, बीच देखने जाएं। यहां पर रंगीन लालटेन वाली रातें कपल्स और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। इसके अलावा सापा भी घूम सकते हैं। वियतनाम का पीक सीजन फरवरी से अप्रैल के बीच होता है और ऑफ सीजन जुलाई से सितंबर के बीच माना जाता है। आप उस हिसाब से ट्रिप प्लान करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन