ताजमहल के दीदार करने जा रहे हैं? तो आगरा की ये 5 खूबसूरत जगहों को घूमना ना भूलें
आगरा ताजमहल के लिए मशहूर है और ज्यादातर लोग ताज के दीदार करने ही जाते हैं। अगर आप भी ताजमहल देखने जा रहे हैं, तो आगरा की और भी सुंदर जगहों को देखने जाएं।

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जहां ताजमहल का दीदार करने लोग दूर-दूर से आते हैं। मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था और ये दुनिया के 7 में से एक है। ताजमहल की खूबसूरती देख हर कोई उसकी कारीगरी की तारीफ करता है और आगरा ताजमहल के लिए जाना भी जाता है। लेकिन आगरा में ताजमहल के अलावा भी घूमने की कई सुंदर जगह हैं। चलिए बताते हैं आगरा जाएं, तो ताजमहल के अलावा किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आगरा में कहां घूमें-
1- आगरा फोर्ट
ताजमहल से कुछ ही दूरी पर है आगरा फोर्ट, जिसे आगरा का लाल किला भी कहा जाता है। आगरा फोर्ट लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है। इस किले के अंदर किले के अंदर जहांगीरी महल, खास महल, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद, शीश महल जैसे स्मारक देखने को मिलेंगे।
2- फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी, मुगल बादशाह अकबर द्वारा 16वीं शताब्दी (1571-1585) में निर्मित एक यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर स्थल है। गुजरात विजय के उपलक्ष्य में बना ये दुनिया का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है, जिसे देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। ये पांच मंजिला महल पिरामिड के शेप में बना हुआ है।
3- मेहताब बाग
यमुना नदी के किनारे ताजमहल के दूसरी तरफ मेहताब बाग बना हुआ है, जिसे मूनलाइन गार्डन भी कहते हैं। ताजमहल देखने जा रहे हैं, तो यहां भी घूमने जाएं। फोटोशूट के लिए ये बेस्ट स्पॉट है।
4- जामा मस्जिद
आगरा का जामा मस्जिद भी कम फेमस नहीं है। नक्काशी और सुंदरता के हर पहलू पर ये खरी उतरती है। जामा मस्जिद शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा बेगम के लिए बनवाई थी और इसका निर्माण भी लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है।
5- ताज नेचर वॉक
ताजमहल के पास की सुंदर का गार्डन बना हुआ है, जहां आपको हजारों किस्म के फूल, पौधे देखने को मिलेंगे। यहां पर कई पक्षियों का भी डेरा है। यहां पर घूमना प्राकृति के करीब होने जैसा एहसास देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन