Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी को दिल्ली में देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस की परेड, तो ऐसे लें ऑनलाइन टिकट Republic Day Parade 2026: How to book tickets for republic day parade and where to buy, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी को दिल्ली में देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस की परेड, तो ऐसे लें ऑनलाइन टिकट

Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। रिपब्लिक डे की परेड कई लोग करीब से देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी इसे देखने के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं, तो पूरा प्रॉसेस यहां जानें।

Sun, 11 Jan 2026 02:46 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी को दिल्ली में देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस की परेड, तो ऐसे लें ऑनलाइन टिकट

Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी को भारत में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की खास परेड का आयोजन होता है। इस परेड को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। करीब से इस परेड को देखना अलग ही अनुभव देता है और देश की शान देखकर हाथ के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर आप भी इस अनुभव को करीब से फील करना चाहते हैं, तो अभी से परेड के लिए टिकट बुक कर लें। दिल्ली में आयोजित होने वाली इस परेड के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करनी है और कितने रुपये लगेंगे, चलिए आपको बताते हैं।

प्रोग्राम की डिटेल्स

गणतंत्र दिवस के पूरे प्रोग्राम की डिटेल्स अलग-अलग दिन में तय की गई हैं। सैनिकों की परेड राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होगी। इसके बाद 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल प्रोग्राम होगा और फिर 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट प्रोग्राम होगा। सभी प्रोग्राम के लिए अलग-अलग टिकट बुक होगी।

कहां से होगी बुक

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको आमंत्रण की ऑफिशियल वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर 'New User Ragistration' लिंक पर क्लिक करना होगा। सामने नया पेज खुलेगा और इसमें मोबाइल नबंर, अपना नाम और ईमेल आईडी को दर्ज कर लें। आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आयेगा और फिर अब 'Add Guest' ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि जैसी डिटेल्स भरें और फिर प्रूफ आईडी की फोटो भी अपलोड करनी पड़ेगी। इस बुकिंग डिटेल्स को आप अपने लिए सेव कर लें और फिर सेव गेस्ट पर क्लिक करते हुए बुकिंग कंफर्म कर लें।

ऑफलाइन कहां से खरीदें

अगर आप ऑफलाइन टिकट पास लेना चाहते हैं, तो जंतर मंतर (मुख्य गेट-बाउंड्री वॉल के अंदर), सेना भवन (बाउंड्री वॉल गेट नंबर 5 के पास), शास्त्री भवन (बाउंड्री वॉल गेट नंबर 3 के पास), कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 8 के पास), संसद भवन (रिसेप्शन) और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (ब्लॉक डी, गेट नंबर 3 और 4 के पास) से आप पास ले सकते हैं।

टिकट प्राइस

गणतंत्र दिवस की परेड के टिकट प्राइस 20 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक में मिलेंगे लेकिन ये आगे-पीछे की सीट के हिसाब से रहेगा। आप 14 जनवरी तक ही टिकट बुक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से सबसे ज्यादा दूर है ये देश, फ्लाइट से जाने में भी लग जाते लगभग 2 दिन!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।