भारत से 16698 किमी दूर है ये देश, फ्लाइट से जाने में लगते हैं 30 घंटे, कहलाता है दुनिया का सबसे पतला देश
भारत के करीबी देश पाकिस्तान, नेपाल, भूटान के बारे में आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या सबसे दूर देश चिली का नाम सुना है। चिली भारत से हजारों किमी दूर है और सुंदर देश है। चलिए इसके बारे में बताते हैं।

दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं, जो अपनी अलग खासियत की वजह से जाने जाते हैं। इन देशों को देखना हर किसी का सपना होता है और लोग वहां पहुंचते भी हैं। लेकिन क्या आपने भारत से सबसे ज्यादा दूरी वाले देश चिली के बारे में सुना है। चिली को दुनिया का सबसे लंबा और पतला देश कहा जाता है, जो भारत से लगभग 16698 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। चिली जाने के लिए नई दिल्ली से अगर आप फ्लाइट लेते हैं, तो वो आपको 30-35 घंटे में पहुंचाएगी। इस बीच कई स्टॉप दिए जाते हैं। इस रूट के लिए जो सबसे तेज फ्लाइट है, वो भी 27 घंटे से कम की नहीं है। चिली देश काफी सुंदर और संकरा हैं। चलिए इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
क्या है खासियत
चिली दक्षिण अमेरिका में स्थित है। इसकी राजधानी सैंटियागो है और यहां की आम भाषा स्पैनिश है। मैप के अनुसार, चिली लंबा और पतला देश है। इसकी चौड़ाई सिर्फ 91 किमी है। यही कारण है कि इसे दुनिया का पतला देश कहा जाता है। इसकी तटरेखा की बात करें तो ये 6437 किमी से ज्यादा है। यहां पर चिलियन पेसो करेंसी चलती है। ये देश दक्षिण अमेरिका के सबसे स्थिर और समृद्ध देशों में से एक है। यहां सभी लोग खुशहाल जीवन जीते हैं और मस्त रहते हैं।
ग्लेशियर-रेगिस्तान
चिली देश में ग्लेशियर से लेकर रेगिस्तान तक सबकुछ देखने को मिलेगा। यहां पर नेचुरल ब्यूटी के लिए अटाकामा रेगिस्तान, एंडीज पर्वत, पेटागोनिया आइस फील्ड फेमस है। लोग यहां घूमने जरूर जाते हैं। खूबसूरत जगहों के अलावा चिली अपने खान-पान और वाइन के लिए मशहूर है। चिली ठंडा देश माना जाता है और इस वजह से यहां पर ज्यादातर लोग नॉन-वेज खाते हैं। यहां पर वेज खाना कम खाया जाता है और यहां की वाइन दुनियाभर में मशहूर है।
कैसे जाएं
अगर आप चिली घूमने जाना चाहते हैं, तो भारतीयों को चिलियन वीजा की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास यूएस का वैलिड वीजा है, तो उसके जरिए भी चिली जा सकते हैं। वरना आपको वीजा के लिए अप्लाई करना होगा और इस प्रॉसेस में 12-15 दिन लगते हैं। इसके अलावा आपको कई दस्तावेजों को जमा करना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन