फरवरी के महीने इन जगहों को घूमने का उठाएं लुत्फ, देखने मिलेगी स्नो Places where you can see snow in February, Travel news in Hindi - Hindustan
More

फरवरी के महीने इन जगहों को घूमने का उठाएं लुत्फ, देखने मिलेगी स्नो

  • फरवरी का महीना प्यार का महीना भी कहलाता है। इस मौके पर ज्यादातर लोग अपने लवर्स के साथ घूमने फिरने के लिए जाते हैं। अगर आप भी इस महीने में कही घूमने जाना चाहते हैं तो यहां देखिए जगह। इन जगहों पर आपको स्नो भी देखने मिलेगी।

Sat, 25 Jan 2025 05:37 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
फरवरी के महीने इन जगहों को घूमने का उठाएं लुत्फ, देखने मिलेगी स्नो

फरवरी का महीना आने वाला है। इस महीने का इंतजार हर कपल को बेसब्री से रहता है। हो भी क्यों न इस महीने को प्यार का महीना जो कहा जाता है। इस दौरान अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो यहां हम कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये सभी जगह घूमने के लिए अच्छी हैं और यहां पर आपको स्नो भी देखने को मिल सकती है।

फरवरी के महीने में घूमने के लिए कहां जाएं-

1) मनाली

प्यार के पंछियों के लिए मनाली सबसे अच्छी जगह है। ठंडी हवाएं और बर्फीले पहाड़ आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। यहां पर सोलांग वैली पर आप स्नो का मजा भी ले सकते हैं। फरवरी के महीने में आप बर्फीली एक्टिविटीज भी अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर पाएंगे।

2) कुफरी

कुफरी की बर्फबारी देखने के लिए ज्यादा तर लोग जाते हैं। हालांकि, फरवरी महीने में यहां स्नोफॉल होना मुश्किल है लेकिन पहले से गिरी बर्फ का मजा आप ले सकते हैं। उंचे पहाड़ बर्फ से ढके पेड़ और सुंदर नजारा आपका मन मोह लेगा। पार्टनर के साथ जाने के लिए ये अच्छी जगह साबित हो सकती है।

3) गुलमर्ग

गुलमर्ग में भी हर साल खूब बर्फबारी होती है, ऐसे में बर्फ देखने के लिए ये भी अच्छी जगहों में से एक है। गुलमर्ग आप अपने पार्टनर के साथ जाएं और यहां के लोकल फूड से लेकर काहवा तक का मजा लें।

4) नारकंडा

शिमला से 60 किलोमीटर दूर नारकंडा एक छोटा शहर है। बर्फ देखने के लिए ये दिल्ली के सबसे नजदीकी हिल स्टेशन में से एक है। अपने पार्टनर के साथ इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जरूर जाएं।

5) औली

बर्फीली जगहों की लिस्ट में औली को मिस नहीं किया जा सकता है। बर्फ का सुंदर नजारा अपने पार्टनर के साथ देखने के लिए ये सबसे अच्छी और शांत जगहों में से एक है। दिल्ली से औली जाते समय आप बेहद खूबसूरत नजारों को भी एंजॉय कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में कब और कौन से महीने में जाएं घूमने, देखिए आने वाले साल के लॉन्ग वीकेंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।