2025 में कब और कौन से महीने में जाएं घूमने, देखिए आने वाले साल के लॉन्ग वीकेंड 2025 Long Weekend List When and in which month you can plan to visit in 2025, Travel news in Hindi - Hindustan
More

2025 में कब और कौन से महीने में जाएं घूमने, देखिए आने वाले साल के लॉन्ग वीकेंड

  • घूमने-फिरने वाले लोग सबसे पहले आने वाले साल के लॉन्ग वीकेंड खोजते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं साल 2025 में आने वाले लॉन्ग वीकेंड की फुल लिस्ट

Tue, 24 Dec 2024 10:18 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
2025 में कब और कौन से महीने में जाएं घूमने, देखिए आने वाले साल के लॉन्ग वीकेंड

नए साल के आने से पहले ही लोग ही लोग खोजने लगते हैं कि आने वाले साल में उनका बर्थडे या फिर एनिवर्सरी किस दिन है। वहीं जो लोग घुमक्कड़ हैं वह ये देखते हैं कि उन्हें किस महीने में सबसे ज्यादा छुट्टियां मिल रही हैं ताकी वह कहीं घूमने जा सकें। ऐसे में आज अपने इस आर्टिकल में घुमने फिरने का शौक रखने वालों के लिए हम यहां ता रहें लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट। इन लॉन्ग वीकेंड पर आप खूब एंजॉय कर सकते हैं और किसी नई जगह को एक्सप्लोर करने के लिए भी जा सकते हैं। देखिए, साल 2025 की लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट-

जनवरी

साल 2025 का पहला लॉन्ग वीकेंड आपको दूसरे ही हफ्ते में मिल रहा है। जी हां, इस लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत 11 जनवरी यानी शनिवार से होगी। फिर 12 जनवरी को रविवार है और फिर 13 जनवरी लोहड़ी की छुट्टी और फिर 14 जनवरी को मकर सक्रांति की छुट्टी मिलेगी। कहीं बाहर घूमने जाना है तो आप 10 जनवरी ऑफिस पूरी करने के बाद रात में ही निकल सकते हैं, ऐसे में ट्रैवलिंग का समय बच जाएगा।

फरवरी

साल 2025 में फरवरी का महीना 28 दिनों का है। हालांकि इस महीने में आपको कोई छुट्टी नहीं मिलेगी।

मार्च

मार्च में आपको दो बार लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। एक होली के टाइम दूसरा ईद के समय। इस महीने का पहला लॉन्ग वीकेड 13 मार्च को गुरुवार से शुरू होगा। इस दिन होलिका दहन है। फिर 14 मार्च को शुक्रवार के दिन होली है। इसके बाद 15-16 तारीख को शनिवार-रविवार है। फिर दूसरा लॉन्ग वीकेंज 29 मार्च को शनिवार से शुरू होगा। फिर 30 को रविवार और 31 को ईद उल फितर की छुट्टी होगी। आप 28 तारीक की छुट्टी लेकर अपने 4 दिन की छुट्टी को एंजॉय कर सकते हैं।

अप्रैल

अप्रैल का महीना घूमने के लिहाज से बेस्ट रहेगा क्योंकि इस महीने में आपको खूब छुट्टियां मिल रही हैं। पहला लॉन्ग वीकेंड 10 तारीख को महावीर जयंती से शुरू होगा। हालांकि इसमें 11 मार्च को आपको छुट्टी लेनी पड़ेगी और उसके बाद 12-13 मार्च को शनिवार-रविवार है। मार्च के तीसरे हफ्ते में फिर से एक लॉन्ग वीकेंड है। जो 18 से 20 तारीख तक है। इसमें 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और फिर 19-20 मार्च को शनिवार-रविवार है।

मई

मई के महीने में 10-11 मई को शनिवार-रविवार है, फिर सोमवार यानी 12 मई की बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है।

जून-जुलाई

जुन और जुलाई के महीने में आपको कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं मिलेगा।

अगस्त

अगस्त का महीना पांच हफ्तो का है और इस महीने के तीसरे हफ्ते में लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। इस महीने की 15 को शुक्रवार है और इस दिन स्वतंत्रता दिवस है। फिर 16-17 को शनिवार-रविवार है।

सितंबर

सितंबर के महीने में पहले ही हफ्ते लॉन्ग वीकेंड है। इस महीने में 5 सितंबर शुक्रवार को ईद और ओणम की छुट्टी है। उसके बाद 6-7 को शनिवार-रविवार की छुट्टी है।

अक्टूबर

अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां हैं। इस महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक है। इसमें आपको बस 3 अक्तूबर यानी शुक्रवार की छुट्टी लेनी होगी। इस महीने में 1 तारीख को महानवमी, 2 तारीख को दशहरा, फिर 4-5 का रविवार है। इसके बाद तीसरे हफ्ते में लॉन्ग वीकेंड 18-20 अक्टूबर को मिलेगा। जो दिवाली का है। फिर तीसरा वीकेंड 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक है। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर गुरुवार से होने वाली है। 23 को भाई दूज, फिर 24 अक्टूबर शुक्रवार को छुट्टी लेनी होगी। 25-26 को शनिवार-रविवार है।

नवंबर

नवंबर महीने में लॉन्ग वीकेंड नहीं है।

दिसंबर

दिसंबर के महीने में क्रिसमस के मौके पर 25-28 तक लॉन्ग वीकेंड है। जिसमें 26 दिसंबर शुक्रवार के दिन आपको छुट्टी लेनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल पर घूमने के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के पास 5 जगह, अभी बनाएं घूमने का प्लान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।